फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi News man committed suicide by shooting himself with his father's licensed gun

UP: मातम में बदलीं खुशियां, सराफ ने पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली, 14 दिन पहले ही घर आई थी नन्ही परी

Tue, 06 May 2025 12:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 May 2025 12:25 AM IST
सार

घटना की जानकारी पर सीओ बिलग्राम आरपी सिंह और कोतवाल राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो मिथुन का शव पड़ा मिला। मृतक के परिवार में पत्नी प्रिया और एक बच्ची है।

विज्ञापन
Hardoi News man committed suicide by shooting himself with his father's licensed gun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलग्राम के मोहल्ला मंडई में सराफा व्यापारी ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खुलने पर शव पड़ा मिला। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन


मंडई निवासी मिथुन गुप्ता (29) की नगर के बीजीआर इंटर कॉलेज के सामने ही सराफा और कपड़े की दुकान है। रोज की तरह सोमवार रात मिथुन दुकान बंद करने के बाद घर पहुंचा था। घर में परिजनों के साथ उसने खाना खाया और फिर अपने कमरे में चला गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पिता की लाइसेंसी एकनाली बंदूक से उसने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े तो कमरा अंदर से बंद था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर सीओ बिलग्राम आरपी सिंह और कोतवाल राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो मिथुन का शव पड़ा मिला। मृतक के परिवार में पत्नी प्रिया और एक बच्ची है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि खुदकुशी किए जाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 दिन पहले भरी गोद, अब उजड़ गयी मांग
मिथुन की पत्नी प्रिया ने 14 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। गोद भरने से मिथुन और प्रिया भी खुश थे। अचानक सोमवार रात हुई घटना से हर कोई सकते में आ गया। प्रिया की गोद में सो रही मासूम को तो इसका एहसास तक नही है कि क्या घट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed