फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news Husband handed over his wife s hand to lover husband became helpless in front of wife insistence

अजब-गजब: प्रेमी के साथ ससुराल पहुंची महिला, फिर जो हुआ उसकी पति ने कल्पना भी नहीं की थी

Thu, 25 Nov 2021 09:46 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Nov 2021 09:46 PM IST
सार

रामपुर में पति पत्नी और उसके प्रेमी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। 15 दिन से लापता महिला अपने प्रेमी के साथ ससुराल पहुंची। लेकिन उसकी बात सुनकर सभी सन्न रह गए।

विज्ञापन
rampur news Husband handed over his wife s hand to lover husband became helpless in front of wife insistence
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी में रामपुर के स्वार क्षेत्र में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्नी करीब 15 दिन पहले गायब हो गई थी। इसके बाद जब वो ससुराल लौटी तो उसका प्रेमी साथ में था। पहले तो पति और अन्य ससुरालियों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन, बाद में पति ने खुद ही उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।

विज्ञापन


मामला नगर के एक मोहल्ले का है। युवक का विवाह तीन वर्ष पूर्व रामपुर की रहने वाली युवती से हुआ था। दोनों के एक बेटी भी हुई, जो अब लगभग डेढ़ साल की है। अचानक दोनों की जिंदगी में एक नया मोड़ आ गया, जिसकी कल्पना भी पति कभी नहीं कर सकता था। लगभग 15 दिन पहले विवाहिता अचानक अपनी बेटी को साथ लेकर लापता हो गई। पति ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके चलते उसने पत्नी के मायके में भी सूचना दे दी। यही नहीं कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी।
विज्ञापन


गुरुवार को अचानक विवाहिता ससुराल वापस आ गई। उसे देखकर सभी खुश हुए, लेकिन खुशी उस वक्त काफूर हो गई, जब उसने साथ आए युवक को अपना प्रेमी बताते हुए पति से वैवाहिक संबंध खत्म करने की बात कही। यह बात सुनकर पति समेत ससुराल के सभी लोग सन्न रह गए। पति ने कोतवाली पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ घंटे में विवाहिता के मायके से भी लोग आ गए। विवाहिता को सभी ने समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। जिसके बाद पति ने पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंप दिया। उसने सहमति दे दी कि वह अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी बिता सकती है। इस तरह प्रेमी युगल वहां से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed