फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Grandmother and daughter-in-law died after being hit by goods train, family members cried out

Moradabad News: मालगाड़ी की चपेट में आकर नानी और धेवती की माैत, शव देख परिजनों की निकल गई चीख

Sun, 29 Sep 2024 12:38 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 12:38 PM IST
सार

मुरादाबाद में मालागाड़ी की चपेट में आने से नानी और धेवती की माैत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को साैंप दिया है। दोनों एक बीमार रिश्तेदार का हालचाल जानने के लिए निकली थी।

विज्ञापन
Moradabad News: Grandmother and daughter-in-law died after being hit by goods train, family members cried out
मालगाड़ी

विस्तार

बीमार रिश्तेदार का हाल-चाल जानने के लिए निकली नानी और धेवती की अलीगंज रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर रेलवे पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


जिसके बाद रेलवे पुलिस ने शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। भगतपुर-क्षेत्र के कस्बा बु़ढ़ानपुर अलीगंज निवासी जाफर अली की बेटी गुलफशां की शादी ऊधमसिंह नगर के बाजपुर निवासी नदीम के साथ हुई है। दोनों के पांच साल की बेटी हलीमा है।
विज्ञापन


गुलफशां तीन दिन पहले अपनी बेटी के साथ अलीगंज मायके आई थी। जाफर अली के एक रिश्तेदार काशीपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को जाफर अली की पत्नी हाजरा बेगम (45) अपनी बेटी गुलफशां और धेवती हलीमा (5) के साथ शनिवार की सुबह काशीपुर रिश्तेदार का हाल-चाल जानने के लिए घर से निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे अलीगंज रेलवे स्टेशन पहुंच कर हाजरा बेगम अपनी धेवती को गोद में लेकर प्लेटफार्म को जाने के लिए रेलवे लाइन की पटरियों पर चल रही थीं, तभी पीछे से मालगाड़ी आ गई। हाजरा बेगम और धेवती मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। परिजन भी माैके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हाईवे पर खड़े टैंकर में घुसी बाइक, पिता-पुत्री की माैत

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दलपतपुर पुलिस चौकी के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क किनारे खड़े केमिकल से भरे टैंकर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के खीरी पुरवा निवासी विश्वनाथ (26) और उनकी 10 माह की बेटी अवंतिका की माैत हो गई।

हादसे में घायल विश्वनाथ की पत्नी रामभारती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  हरदोई निवासी विश्वनाथ इंजीनियर थे और नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह पत्नी और बेटी के साथ नोएडा के बराैला गांव में किराए पर रहते थे। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे परिवार समेत बाइक से अपने घर के लिए निकले थे।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर पुलिस चौकी के पास सर्विस रोड के किनारे खड़े केमिकल भरे टैंकर में अनियंत्रित होकर बाइक पीछे से घुस गई। हादसे में विश्वनाथ की मासूम बेटी अवंतिका की मौके पर ही माैत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विश्वनाथ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामभारती का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर हरदोई से विश्वनाथ के परिजन भी आ गए।



थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया। चालक को हिरासत में लेने के साथ ही टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed