फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   farmer rail roko andolan end indian railway start train punjab and jammu

Rail Roko Andolan End: रेलवे ट्रैक से हटे किसान, आज से चलेंगी पंजाब और जम्मू की सभी ट्रेनें

Wed, 29 Dec 2021 10:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 10:01 AM IST
सार

पंजाब सरकार से कर्जमाफी की मांग को लेकर नौ दिन से धरने पर बैठे थे किसान।

विज्ञापन
farmer rail roko andolan end indian railway start train punjab and jammu
Rail Roko Andolan - फोटो : twitter

विस्तार

नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान बनाए बैठे रेल यात्रियों के लिए बेहद राहत की खबर है। पंजाब के फिरोजपुर रेल मंडल में किसान रेलवे ट्रैक से हट गए हैं। अब रेलवे ने पंजाब और जम्मू की सभी निरस्त ट्रेनों को बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार से सभी ट्रेनें निर्धारित मार्ग पर चलेंगी।

विज्ञापन


मजदूरों और किसानों के कर्ज माफी को लेकर किसान संगठन 20 दिसंबर से पंजाब सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे थे। इससे देशभर की 247 ट्रेनें प्रभावित थीं। रोजाना हजारों रेलयात्रियों को परेशानी हो रही थीं। दो महीने पहले से वैष्णो देवी जाने का आरक्षण कराने वाले यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करवा दिए थे।
विज्ञापन


इससे रेलवे को भी करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा पंजाब रूट की काफी ट्रेनें निर्धारित गंतव्य से पहले ही जालंधर, लुधियाना और ब्यास स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त कर रही थीं। यात्रियों को इससे आगे जाने के लिए सड़क परिवहन का सहारा लेना पड़ रहा था। अब किसानों के ट्रैक से हटने के बाद ये सभी समस्याएं खत्म हो गई हैं। रेलवे की ओर से मंगलवार को एक पत्र जारी कर किसानों के ट्रैक से हटने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक खाली करने की जानकारी मिली है। जोनल मुख्यालय की ओर से बुधवार से ट्रेनों के संचालन के लिए पत्र जारी कर दिया गया है।

मुरादाबाद मंडल की ये ट्रेनें थीं प्रभावित

  • 14649-50   सरयू-यमुना एक्सप्रेस
  • 12317-18   अकाल तख्त एक्सप्रेस
  • 15531-32   सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
  • 04651-52  अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस
  • 13307-08   गंगा सतलुज एक्सप्रेस
  • 14609       हेमकुंड एक्सप्रेस
  • 14631     अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 22445        अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस
  • 12238        बेगमपुरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed