फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Bhajan Singer Wife and Children Forced to Convert Religion Through Blackmail

UP: पूजा बंद... नमाज पढ़नी शुरू, भजन गायक की बीवी और बच्चों का कराया धर्मांतरण; फेसबुक पर अजहर ने की थी दोस्ती

Sat, 11 Oct 2025 03:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Oct 2025 03:31 PM IST
सार

मुरादाबाद में भजन गायक की पत्नी और बच्चों के धर्मांतरण का मामला सामने आया है। एक युवक ने फेसबुक के जरिए दोस्ती कर महिला को झांसा दिया। दुष्कर्म के बाद वीडियो बना लिया। इस वीडियो के जरिए आरोपी ने महिला और उसके बच्चों का धर्म परिवर्तन करा दिया।

विज्ञापन
Moradabad News: Bhajan Singer Wife and Children Forced to Convert Religion Through Blackmail
बजरंग दल के लोग प्रदर्शन करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में अजहर ने फेसबुक पर लकी नाम से आईडी बनाकर भजन गायक की पत्नी से दोस्ती कर ली। आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


इस वीडियो के जरिए आरोपी ने महिला और उसके बच्चों का धर्म परिवर्तन करा दिया। पुलिस ने भजन गायक की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी अजहर को गिरफ्तार कर लिया है। मझोला क्षेत्र में रहने वाले भजन गायक ने दर्ज कराए केस में बताया कि वह वृंदावन में रहकर भजन गाते हैं। 
विज्ञापन


उसकी पत्नी और चार बच्चे मझोला क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहते हैं। दो साल पहले अजहर नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर लकी नाम से आईडी बनाकर उसकी पत्नी और बच्चों से संपर्क किया। इसके अलावा साइस्ता परवीन और शाहीन भी गायक के परिवार के संपर्क में आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गायक का आरोप है कि आरोपी अजहर उर्फ लकी ने उसके बेटे को सरकारी नौकरी लगवाने, मकान, लैपटॉप और मोबाइल दिलवाने का लालच दिया। गायक की गैरमौजूदगी में आरोपी अजहर उनके घर आ गया और उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। 
 

महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। होश में आने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। 

 

'पूजा करनी बंद कर दी और नमाज पढ़ने लगे'
इसी डर से महिला अपने बच्चों को पति से अलग करना चाहती है। भजन गायक का कहना है कि आरोपी ने डरा धमकाकर उसकी पत्नी और बच्चों का धर्म परिवर्तन करा दिया है। महिला और बच्चों ने पूजा करनी बंद कर दी और नमाज पढ़ने लगे हैं।

 

शिवसेना ने की रासुका में कार्रवाई की मांग
धर्म परिवर्तन के विरोध मे शिवसेना पदाधिकारियों ने जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में मझोला में प्रदर्शन किया। आरोपी के खिलाफ रासुका में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कमल सिंह राव, मुदित उपाध्यय, शिब्बू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed