{"_id":"604bcba38ebc3ec79d12d633","slug":"moradabad-news-akhilesh-said-we-are-the-guards-of-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का तंज : लाल टोपी वाले ही लोकतंत्र को बचाने वाले हैं, सुरक्षा व्यवस्था पर किये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का तंज : लाल टोपी वाले ही लोकतंत्र को बचाने वाले हैं, सुरक्षा व्यवस्था पर किये सवाल
Sat, 13 Mar 2021 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में अखिलेश...
- फोटो : अमर उजाला
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के लाल टोपी पर कसे गए तंज का मुरादाबाद में जवाब दिया। बोले कि समाजवादियों को कहा गया कि ये लाल टोपी वाले गुंडे हैं। कहना चाहता हूं कि ये लाल टोपी वाले ही हैं, जो लोकतंत्र को बचाने वाले हैं। उन्होंने तंज कसा कि समाजवादियों ने कभी यह नहीं कहा कि काली टोपी वाले काले दिल वाले हैं पर न जाने क्यों सपाइयों पर इस तरह के तंज कसे जा रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को सपा सुप्रीमो ने दिल्ली रोड पर आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी प्रदेश को बदलना चाहते हैं तो पहले खुद को बदलें। बोले, हमने आमजन की सुरक्षा के लिए 100 नंबर हेल्पलाइन सेवा चालू की थी, जो न्यूयार्क से भी बेहतर थी, लेकिन उन्होंने इसे 112 कर दिया। समाजवादियों की गाड़ी, वही टायर, वही इंतजाम..फिर यह कैसा बदलाव किया।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो ने कहा कि आज स्थितियां खराब हैं। सरकार को यदि कोई बात पसंद नहीं आई तो वह चाहे पत्रकार हो, समाजसेवी हो या राजनेता, उसे जेल जाना पड़ेगा। आज ऐसे कानून बनाए जा रहे हैं जो प्राइवेट कंपनियों के लिए हैं। हमें प्राइवेट कंपनियों के हाथों में सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
पहले ईस्ट इंडिया कंपनी आई थी और हम गुलाम हो गए थे। उसी तरह अब फिर से लोकतंत्र पर संकट है। यदि लोकतंत्र को बचाना है तो पहले उत्तर प्रदेश को बचाना होगा और यह तभी होगा जब सरकार बदलेगी। कहा कि सरकार बदलने के लिए हमें बूथ स्तर तक मजबूत होना होगा। बंगाल चुनाव में ममता दीदी के साथ जो हो रहा है उससे कहीं ज्यादा यूपी चुनाव में हमारे साथ हो सकता है। ऐसे में मजबूत बनें।