मुरादाबाद: मुस्लिम दंपती ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, कहा- फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा
थाना कटघर क्षेत्र के लाजपतनगर निवासी मोहम्मद रुबैद ने एसएसपी को बताया कि दो साल पहले समीना से उसका विवाह हुआ था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा है। लिहाजा कुछ रिश्तेदारों की नजर उसके करोड़ों के उस मकान पर है जिसमें वह रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारिवारिक विवाद में मुकदमे से आहत एक मुस्लिम दंपती ने धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। पीड़ित दंपती ने एएसपी बबलू कुमार से मुलाकात कर न्याय की गुहार की है। साथ ही उसने इस आशय का एक पत्र मुख्यमंत्री को भी भेजा है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश संबंधित थाना पुलिस को दिए हैं।
थाना कटघर क्षेत्र के लाजपतनगर निवासी मोहम्मद रुबैद ने एसएसपी को बताया कि दो साल पहले समीना से उसका विवाह हुआ था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा है। लिहाजा कुछ रिश्तेदारों की नजर उसके करोड़ों के उस मकान पर है जिसमें वह रहा है।
आरोप लगाया कि इसी के चलते उसके रिश्तेदारों ने उसके खिलाफ आठ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। रामपुर में तो सगी बहन ने अपने भाई पर दुष्कर्म जैसा मुकदमा तक दर्ज करा दिया है। रामपुर पुलिस जांच में दर्ज मुकदमे को झूठा बता चुकी है। रुबैद ने बताया कि उसकी नाबालिग साली और ससुर तक के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए। मुकदमे से आहत उसके ससुर की भी मौत हो चुकी है।
एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
उसने बताया कि बाद में पुलिस ने उसमें भी फाइनल रिपोर्ट लगा दी। दोनों ने एसएसपी से फर्जी मुकदमा दर्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दंपति ने न्याय न मिलने पर धर्म परिवर्तन की भी चेतावनी दी है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पीड़ितों का प्रार्थना पत्र मिला है। प्रथम दृष्ट्या मामला दंपती के पारिवारिक विवाद का सामने आया है। इसी को लेकर आपस में मुकदमेबाजी चल रही है। थाना प्रभारी कटघर को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।