मुरादाबाद: रसूल की शान में गुस्ताखी के विरोध में जुलूस, सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय, महंत पर कार्रवाई की मांग
मुहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों ने महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा।
विस्तार
गाजियाबाद के डासना स्थित मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद की ओर से मुहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए। शुक्रवार देर रात आक्रोशित लोगों ने जयंतीपुर से करूला तक जुलूस निकालकर विरोध जताया।
वहीं शनिवार को विभिन्न संगठनों ने एसएसपी और एसपी सिटी को प्रार्थनापत्र देकर यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यति नरसिंहानंद के बयान को लेकर शुक्रवार देररात शहर में प्रदर्शन किया गया। आजाद नगर में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे।
जहां से नारेबाजी करते हुए कोहिनूर तिराहे पर पहुंचे। यहां भी बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हो गए। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं जानकारी होने पर शहर इमाम सैयद मासूम आली आजाद और नायब शहर इमाम समेत अन्य लोगों ने सभी को समझाकर शांत कराया।
शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद ने कहा कि धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार को कड़े नियम बनाने चाहिए। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी शांति के साथ रहें। एसपी सिटी कुमार रणविजयसिंह ने बताया कि कोई जुलूस नहीं निकाला गया है।
कुछ लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए थे। जब उन्हें पता चला कि गाजियाबाद में बयान को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद शांत होकर चले गए थे।
मुस्लिम फेडरेशन ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की
ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के पदाधिकारी साहिल शम्सी की अगुवाई में शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां यति नरसिंहानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। इस दाैरान अरशद परवेज, फिरोज खां, मोहसिन खान, अजीम गुड्डू, असलम, जाबर खां, सैयद राशीद अली, अनस खान, साकिब, अरशद अली खां, फैज आदि माैजूद रहे।
राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
अगवानपुर कस्बे के लोगों ने जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना फरीद रजा मिशवाही के नेतृत्व में डिप्टी कलक्टर नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन साैंपा। मौलाना फरीद रजा मिशवाही ने बताया कि मुस्लिम रसूल की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकता है।
मुस्लिम अमन पसंद लोग है। हम संविधान के दायरे में महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। इस दौरान गुलरेज खान, हाजी फराहीम, जमशेद खान, रिजवान आदि रहे।
एसपी सिटी से मिला एआईएमआईएम का प्रतिनिधिमंडल
एआईएमआईएम के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसएसपी सिटी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने रसूल की शान में गुस्ताखी करने वाले महंत के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की। इस दाैरान जिलाध्यक्ष मोहिद फरगनी, महानगर अध्यक्ष हाजी वकी रशीद, प्रदेश सचिव जकी राईनी, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष यूथ एहतेशाम मंसूरी, साजिद सैफी, अबरार हुसैन आदि माैजूद रहे।
पाकबड़ा में प्रदर्शन, यति की गिरफ्तारी की मांग
पाकबड़ा की जियारत वाली मस्जिद के इमाम दानिश अली की अगुवाई में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में पोस्टर लेकर सड़क पर उतर आए। यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही यति नरसिंहानंद का पोस्टर जलाकर विरोध जताया। मोहम्मद रफी, असलम, नाजिम, बाबू शकील समेत अन्य लोग माैजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.