{"_id":"61482c0b8ebc3ecdff6c53f1","slug":"moradabad-murder-case-big-revealing-in-post-mortem-report-young-man-15-blows-body-of-the-sister-in-law-with-a-knife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरहम: हवस पूरी नहीं हुई तो छीन ली भाभी की जिंदगी, चाकू मारकर फेफड़ा तक फाड़ डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम: हवस पूरी नहीं हुई तो छीन ली भाभी की जिंदगी, चाकू मारकर फेफड़ा तक फाड़ डाला
Mon, 20 Sep 2021 12:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:49 PM IST
सार
मुरादाबाद में महिला की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। आोरपी ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चाकू के 15 वार करने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद में हत्या, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में भाभी की हत्या करने वाले युवक ने बेरहमी की हदें पार कर दी थी। आरोपी देवर ने भाभी के शरीर पर चाकू से 15 वार कर उसे मौत के घाट उतारा था। इस वार से महिला का दाहिना फेफड़ा भी फट गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के सभी घाव गहरे होने की पुष्टि हुई है।
कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मकबरा फेस वन निवासी एक व्यापारी की 36 वर्षीय पत्नी की उसके सगे देवर ने शनिवार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। वारदात के समय महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर पर थी और मगरिब की नमाज की तैयारी कर रही थी। आरोपी ने महिला के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोचकर हिरासत में ले लिया था। मृतक महिला के पति ने तहरीर में कहा था कि उसका छोटा भाई अपनी भाभी पर बुरी नजर रखता था। इसके विरोध पर ही उसकी पत्नी की हत्या की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की छाती, शरीर व पैर पर चाकू के 15 निशान पाए गए हैं। इससे साफ है कि हत्यारोपी ने बेरहमी से महिला का कत्ल किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला का दाहिना फेफड़ा भी फटा मिला है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी देवर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

देवर रखता था गलत नजर, विरोध किया को चाकू से गोदकर की भाभी की हत्या
आपको बता दें कि कटघर थानाक्षेत्र के मोहल्ला मकबरा में शनिवार शाम देवर ने चाकू से गोदकर भाभी की हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी अपनी भाभी पर बुरी नजर रखता था। विरोध किया तो उसने भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, कटघर थानाक्षेत्र के मोहल्ला मकबरा फेस वन में एक व्यापारी का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम व्यापारी की 36 वर्षीय पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। बताया जा रहा है वह मगरिब की नमाज की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसका 35 वर्षीय देवर चाकू लेकर कमरे में घुस गया। उसने भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले।
महिला की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े और हमलावर को पकड़ लिया। इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कटघर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पति का आरोप है कि आरोपी अपनी भाभी पर बुरी नजर रखता था। महिला इसका विरोध करती थी। छह माह पहले भी महिला ने देवर की शिकायत की थी। कुछ दिन आरोपी ने हरकतें बंद कर दीं थीं। इसके बाद वह फिर गलत हरकतें करने लगा। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

परिजनों ने पुलिस को बुलाकर सौंपा आरोपी
भाभी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को परिजन और आस पड़ोस के लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यहां आरोपी से पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह फैक्टरी में काम करता है।
छह माह पहले भी आरोपी ने की थी महिला से छेड़खानी
पुलिस पूछताछ में बताया चला है कि आरोपी अपनी भाभी पर गलत नजर रखता था। छह माह पहले भी आरोपी ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। इस मामले की शिकायत महिला ने अपने पति से की थी। तब आरोपी ने परिवार से दावा किया था कि वह अब इस तरह की हरकत नहीं करेगा।
थाने में जुटे मायके वाले, आरोपी को बचाने का लगाया आरोप
घटना के बाद परिवार के कुछ लोगों ने बताया था कि आरोपी देवर मानसिक रूप से कमजोर है। उन्होंने सही घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की थी। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से कहा कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर नहीं है। आरोपी को बचाने के लिए उसे बीमार बताया जा रहा है।