फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Municipal Corporation: Properties of 18 defaulters sealed, tax of Rs 1.62 crore recovered

मुरादाबाद नगर निगम: 18 बकायेदारों की संपत्तियां सील, 1.62 करोड़ का टैक्स वसूला, कई जगह कुर्की का नोटिस चस्पा

Sun, 30 Mar 2025 11:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 11:43 AM IST
सार

मुरादाबाद नगर निगम ने टैक्स बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 संपत्तियों को सील कर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 1.62 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला गया। नगर आयुक्त ने कहा कि 31 मार्च तक टैक्स का भुगतान कर दिया जाए।

विज्ञापन
Moradabad Municipal Corporation: Properties of 18 defaulters sealed, tax of Rs 1.62 crore recovered
नगर निगम मुरादाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

टैक्स के बकायेदारों के खिलाफ मुरादाबाद नगर निगम की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। निगम की टीम ने अलग-अलग मोहल्लों में अभियान चलाकर टैक्स वसूला और 18 बकायेदारों की संपत्तियों को सील कर दिया। साथ ही संपत्तियों पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा निगम की टीम ने बकायेदारों से 1.62 करोड़ रुपये का टैक्स भी वसूला। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम ने सूरज नगर, कमला बिहार, शिवपुरी, पंडित नगला, मानसरोवर और लाकड़ी फाजलपुर में कुल 18 बकायेदारों की संपत्तियों को सील किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा मोहन नगर, कमला बिहार, पंडित नगला, दिल्ली रोड, कांठ रोड और रामपुर रोड पर बकायेदारों से टैक्स वसूला। नगर आयुक्त ने बकायेदारों से अपील की है कि वह अपने टैक्स का भुगतान 31 मार्च से पहले अनिवार्य रूप से जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी बकायेदारों से 12 प्रतिशत ब्याज के साथ टैक्स वसूला जाएगा। अभियान के दौरान कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक मंगल सिंह पवार, कर निरीक्षक और कर संग्रहकर्ता आदि मौजूद रहे।

सबसे बड़े बकायेदार पर भी शिकंजा 
नगर निगम ने शहर में टैक्स के सबसे बड़े बकायेदार मिडटाउन क्लब पर भी शिकंजा कस दिया है। निगम की टीम शनिवार को क्लब पहुंची और बकाया राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू की। क्लब पर निगम का 7.49 करोड़ रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। अधिकारियों ने बताया कि क्लब की संपत्तियों और उनके मूल्यांकन की जांच की गई है, जिससे यह तय किया जा सके कि बकाया कर की भरपाई कैसे की जाएगी।

अगर जल्द ही बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो मिडटाउन क्लब को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले निगम की टीम क्लब को कई बार नोटिस भी भेज चुका है। साथ ही क्लब का नाम सबसे बड़े डिफाल्टर के रूप में सार्वजनिक कर चुका है।

टैक्स बकाये पर निगम की बड़ी कार्रवाई, डाकघर सील
नगर निगम की टीम ने टैक्स बकायेदारों के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए सरकारी कार्यालयों को भी सील कर दिया। टीम ने टैक्स बकाये के चलते मुख्य डाकघर, दूरसंचार निगम (बीएसएनएल) और मंडी समिति के कार्यालय को सील कर दिया। सुबह आठ बजे ही हुई इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया।

बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के दखल देने के बाद निगम ने सील हटाई और विभागों के दफ्तरों में कामकाज शुरू हुआ। नगर निगम ने इससे पहले सरकारी और अर्द्धसरकारी संपत्तियों पर टैक्स बकाया होने की सूची तैयार की थी और उन्हें टैक्स के भुगतान का नोटिस भेजा था।

शुक्रवार को निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य डाकघर, दूरसंचार निगम और मंडी समिति के कार्यालय पर कार्रवाई कर दी। अधिकारियों के अनुसार दूरसंचार विभाग पर 6.65 करोड़, मंडी समिति पर 4.42 करोड़ और डाकघर पर 95 लाख रुपये का टैक्स बकाया है।

टीम ने टैक्स वसूली के लिए कार्रवाई की। निगम की इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में जिला प्रशासन और विभाग के उच्चाधिकारियों तक यह सूचना पहुंच गई। डाकघर बंद होने की सूचना पाकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया।

सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव खुद डाकघर पहुंच गईं और निगम के अधिकारियों को सील हटाने के लिए कहा। साथ ही जल्द ही टैक्स भुगतान कराने का आश्वासन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद करीब दस बजे डाकघर और दूरसंचार विभाग से सील हटा दी गई।

वहीं, दूसरी ओर मंडी समिति ने भी निगम को जल्द टैक्स जमा करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद मंडी समिति के कार्यालय से भी सील हटा दी गई। तीनों विभागों के अलावा टीम ने 15 अन्य संपत्तियों को भी सील किया और कुर्की के नोटिस चस्पा किए।

इस अभियान के दौरान टीम ने कुल 1.18 करोड़ रुपये का टैक्स भी वसूला। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने कहा कि वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बकायेदारों पर कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई भी रूटीन का हिस्सा है। कार्रवाई के दाैरान कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक मंगल सिंह पापड़ा व प्रदीप कुमार भी माैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed