फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Municipal Corporation imposed a fine of Rs 5 crore on the garbage disposal company

Moradabad: नगर निगम ने लगाया कूड़ा निस्तारण कंपनी पर पांच करोड़ का जुर्माना, ठीक तरीके से नहीं कर रही थी काम

Sat, 19 Oct 2024 05:32 PM IST
विमल शर्मा मशाहिद अब्बास, अमर उजाला मुरादाबाद
मशाहिद अब्बास, अमर उजाला मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 05:32 PM IST
सार

रामपुर रोड स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कूड़े का ढेर जमा होने पर नगर निगम ने लापरवाही बरतने वाली कंपनी पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उसे काली सूची में डाल दिया है। अब नगर निगम ने दूसरी कंपनी के लिए टेंडर जारी किया है।

विज्ञापन
Moradabad: Municipal Corporation imposed a fine of Rs 5 crore on the garbage disposal company
नगर निगम मुरादाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर रोड स्थित साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में एक बार फिर कूड़े का पहाड़ बन गया है। नगर निगम ने कूड़े के निस्तारण की जिम्मेदारी जिस कंपनी को सौंपी थी, वह कंपनी पिछले सात महीने से कूड़े का निस्तारण करने में लापरवाही बरत रही थी। इस पर नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


साथ ही कंपनी को काली सूची में डाल दिया है। वहीं निगम ने कूड़े के निस्तारण के लिए दूसरी कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। नगर निगम की ओर से शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाए जाने की व्यवस्था है। इस व्यवस्था के तहत शहर से प्रतिदिन करीब 325 टन कूड़ा उठाया जाता है।
विज्ञापन


यह कूड़ा रामपुर रोड पर स्थित प्लांट में भेजा जाता है, जहां खाद बनाई जाती है। कूड़े का निस्तारण करने की जिम्मेदारी हरी भरी कंपनी को दी गई थी, लेकिन पिछले सात महीने से कंपनी केवल 50 प्रतिशत कूड़े का ही निस्तारण कर रही थी। 50 प्रतिशत कूड़े का ढेर हर रोज प्लांट में इकट्ठा हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से कंपनी को लगातार नोटिस दिए जा रहे थे। 14 बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कंपनी ने काम में सुधार नहीं किया, जिसके बाद निगम ने कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसे काली सूची में भी डाल दिया।

स्वच्छता रैंकिंग पर पड़ सकता है असर 

कूड़े के निस्तारण में हुई इस लापरवाही का असर शहर की स्वच्छता रैंकिंग पर भी पड़ सकता है। नगर निगम ने पिछले कई सालों में शहर की स्वच्छता को लेकर कई काम किए हैं। इसके चलते ही वर्ष 2022 में शहर को देश भर में 95वीं रैंक प्राप्त हुई थी। हालांकि, पिछले साल की रिपोर्ट में शहर की रैंकिंग एक बार फिर पिछड़ गई थी और 130वां स्थान प्राप्त हुआ था।

इस बार नगर निगम की ओर से स्वच्छता को लेकर कई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे शहर को अच्छी रैंकिंग मिल सके, लेकिन कूड़े का निस्तारण न हो पाने से नगर निगम की इस मेहनत पर भी पानी फिर सकता है।

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी को भी नोटिस

नगर निगम की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी लॉयन को भी नोटिस दिया गया है। लॉयन के कामकाज में भी लापरवाही की शिकायत सामने आई है। कंपनी पर 20 वॉर्डों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी है, जबकि दूसरी कंपनी आयुषी पर 50 वार्डों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी है।

काम में लापरवाही बरतने पर लाॅयन कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। नगर आयुक्त की ओर से दीपावली के बाद इन दोनों कंपनियों के काम की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद लापरवाही मिलने पर कार्रवाई हो सकती है। 

कूड़ा निस्तारण करने वाली कंपनी को 14 बार नोटिस दिया जा चुका था, लेकिन कंपनी की ओर से काम में सुधार नहीं किया जा रहा था। इसके कारण कंपनी का टेंडर निरस्त करते हुए नया टेंडर निकाला गया है। साथ ही कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है और उसे काली सूची में डाल दिया गया है। -अभिषेक कुमार, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed