फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Mundhapande police station in-charge suspended, bulldozer runs on house of accused of firing

Moradabad: मूंढापांडे थाना प्रभारी निलंबित, फायरिंग के आरोपी के घर चला बुलडोजर, गोलीकांड केस में कार्रवाई

Fri, 28 Jun 2024 02:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 02:37 PM IST
सार

दो बहनों को अगवा की कोशिश और विरोध में मां-बाप और भाई को गोली मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हीलाहवाली बरतने पर मूंढापांडे थाने के प्रभारी को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा आरोपी के घर बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया है।   

विज्ञापन
Moradabad: Mundhapande police station in-charge suspended, bulldozer runs on house of accused of firing
मूंढापांडे में फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर चल बुलडोजर - फोटो : संवाद

विस्तार

मूंढापांडे इलाके में बहनों को अगवा करने और विरोध पर मां-बाप और भाई को गोली मारने के मामले में थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है। मौके पर कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है। इलाके में तनाव बरकरार है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात करीब तीन बजे घर में घुसकर दूसरे समुदाय के युवक ने अपने पिता, दो चाचा के साथ मिलकर एक युवती और उसकी छोटी बहन को अगवा करने की कोशिश की। परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे से युवती के भाई और मां-बाप को गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीआईजी मुनिराज जी और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। दुस्साहसिक वारदात मूंढापांडे के गांव में हुई। पीड़ित फर्म कर्मी ने बताया कि वह परिवार के साथ आंगन में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में चारपाई पर उसकी पत्नी, शादीशुदा (22) बेटी और छोटी बेटी (17) सो रही थीं। बेटा और उसकी पत्नी मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी मुस्लिम, उसका पिता नन्हें, चाचा आले हसन और सुलेमान तमंचा लेकर घर में घुस गए।

आरोप लगाया कि उसकी दोनों बेटियों को आरोपियों ने अगवा करने की कोशिश की। शोर होने पर युवती के मां-बाप और भाई-भाभी जाग गए। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे। इसी दौरान उसके नकाब खुल गए।

इसी दौरान आरोपी ने युवती के भाई के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। युवती की मां के पैर और पिता के हाथ में गोली मारी गई है। इस मामले में पीड़ित ने पहले ही थाने में कई बार शिकायत की थी। जिस पर कार्रवाई नहीं हो पाई। 


लापरवाही को देखते हुए मूंढापांडे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed