फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad MLA Nasir's brother had gone to Dubai, two daughters lost their lives in fire in the house

दर्दनाक: मुरादाबाद विधायक नासिर के भाई गए थे दुबई, दिल्ली स्थित घर में लगी आग, दम घुटने से बेटियों की जान गई

Wed, 03 Apr 2024 10:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:59 AM IST
सार

मुरादाबाद देहात से सपा विधायक नासिर कुरैशी के भाई के दिल्ली स्थित घर में जब आग लगी तक वह कारोबार के सिलसिले में दुबई गए थे। तत्काल उन्हें घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद वह दिल्ली को लौट आए। दो भतीजियों की मौत से विधायक के गांव में मातम छाया है। 

विज्ञापन
Moradabad MLA Nasir's brother had gone to Dubai, two daughters lost their lives in fire in the house
दम घुटने से विधायक की भतीजियों की जान चली गई - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में अंतरराष्ट्रीय मीट कारोबारी व मुरादाबाद देहात से सपा विधायक हाजी नासिर कुरैशी के भाई के घर में आग लग गई। इस हादसे में मीट कारोबारी की दो बेटियों की दम घुटने से मौत हो गई। इनकी पहचान गुलआशना (15) और अनाया (13) के रूप में हुई।  

विज्ञापन


विधायक के छोटे भाई सालिम तीस साल पहले दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। वहां उन्होंने मीट कारोबार शुरू किया। कई देशों में उनका कारोबार फैला है। वह दूसरे देशों में मीट निर्यात करते हैं। मंगलवार दोपहर जिस वक्त उनके घर में हादसा हुआ। उस वक्त भी वह दुबई में मौजूद थे।
विज्ञापन


घर में हुए हादसे की जानकारी मिलने पर वह दिल्ली के लिए दुबई से रवाना हो गए। गलशहीद के असालतपुरा में मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक हाजी नासिर कुरैशी के छोटे भाई सालिम देश के बड़े मीट निर्यातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार स्थित कुरैश नगर में बंगला बनाया है। उन्होंने अपने बंगले के नाम अमानत रखा है। विधायक के बेटे आमिर ने बताया कि चाचा दिल्ली में शिफ्ट हो गए हैं।

मुरादाबाद से उनके परिवार रिश्ता बना रहा। मंगलवार को चाचा कारोबार के सिलसिले में दुबई गए थे। इसी दौरान घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें में चाचा की दो बेटियों की मृत्यु हो गई है।

Moradabad MLA Nasir's brother had gone to Dubai, two daughters lost their lives in fire in the house
बचाव कर्मी बंगले के अंदर जाता - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में ईद का त्योहार मनाने की तैयारी कर रहा था परिवार
सालिम कुरैशी पहले ही दिल्ली में शिफ्ट हो गए हैं लेकिन सभी त्योहार वह अपने भाई और भतीजे के साथ मुरादाबाद में ही मनाते हैं। इस बार भी वह ईद पर परिवार के साथ मुरादाबाद आने की तैयारी कर रहे थे। उससे पहले ही दिल्ली स्थित घर में हादसा हो गया।

Moradabad MLA Nasir's brother had gone to Dubai, two daughters lost their lives in fire in the house
बंगले के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

आमिर ने बताया कि रमजान शुरू होने से पहले ही सालिम चाचा, चाची गुलिस्तां कुरैशी अपने दोनों बेटे शारिक, खिजर, दोनों बेटियों गुलआशना व अनाया के साथ मुरादाबाद आए थे। उस वक्त ही बोल कर गए थे कि ईद पर पूरे परिवार के साथ दोबारा आएंगे।

Moradabad MLA Nasir's brother had gone to Dubai, two daughters lost their lives in fire in the house
आगजनी के कारणों का पता लगाने में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला

गम में डूबा असालतपुरा, विधायक के घर पहुंचे लोग
सपा विधायक नासिर कुरैशी के भाई की दो बेटियों की दिल्ली में मौत की जानकारी मिलने पर असालतपुरा भी गम में डूब गया है। सोशल मीडिया पर आग लगने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Moradabad MLA Nasir's brother had gone to Dubai, two daughters lost their lives in fire in the house
शीशा तोड़कर घुसी थी बचाव टीम - फोटो : अमर उजाला

जिसमें आवास के बाहर अमानत हाउस लिखा है। जिस कारण बड़ी संख्या में लोग असालतपुरा स्थित विधायक के आवास पर जुट गए। उन्हें बताया गया कि दिल्ली स्थित उनके भाई के मकान में आग लगी है। उस मकान का नाम भी अमानत है।

Moradabad MLA Nasir's brother had gone to Dubai, two daughters lost their lives in fire in the house
जांच टीम ने लिए जांच के सैंपल - फोटो : अमर उजाला

असालतपुरा के लोगों को याद आया दो साल पुराना अग्निकांड
गलशहीद क्षेत्र में असालतपुरा स्थित चार मंजिला मकान में 25 अगस्त 2022 को शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इस अग्निकांड में सास-बहू समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में तीन बच्चे शामिल थे।

ये अग्निकांड सपा विधायक नासिर कुरैशी के असालतपुरा स्थित आवास से कुछ ही दूरी पर हुआ था। मंगलवार दोपहर दिल्ली में मकान में लगा लगी थी असालतपुरा के लोगों को करीब डेढ़ साल पहले हुए हादसे की यादें ताजा हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed