{"_id":"67c5a9102798021d6e0c780e","slug":"moradabad-minor-son-of-police-inspector-arrested-for-molesting-and-attacking-girl-students-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: छात्राओं से छेड़खानी और हमले में दरोगा का नाबालिग बेटा गिरफ्तार, कार से राैंदने मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: छात्राओं से छेड़खानी और हमले में दरोगा का नाबालिग बेटा गिरफ्तार, कार से राैंदने मामले में कार्रवाई
Mon, 03 Mar 2025 06:38 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 06:38 PM IST
सार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में छात्राओं से छेड़खानी और जानलेवा हमले के मामले में फरार दरोगा के नाबालिग बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने के बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। इस मामले में चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में छात्राओं से छेड़खानी और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दरोगा के नाबालिग बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से आरोपी को राजकीय संप्रेक्षण गृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र के हाई स्ट्रीट एरिया में सात फरवरी की सुबह करीब साढ़े 11 बजे 12वीं की छह छात्राओं से कार सवारों ने छेड़खानी की थी। आरोप है कि विरोध करने पर छात्राओं पर कार चढ़ा दी थी।
विज्ञापन
जिसमें छह छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के समय छात्राएं एडमिट कार्ड लेकर घर लौट रही थीं। इस मामले में पुलिस ने कार चला रहे शगुन, उसके साथी लक्ष्य बवेजा, उदय कौशिक, यश सिरोही को गिरफ्तार कर भेज भेज दिय था। पांचवां आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पांचवां आरोपी पीलीभीत में तैनात दरोगा का 17 वर्षीय बेटा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था।
सोमवार को पुलिस ने आरोपी को सिविल लाइंस क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से आरोपी को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
दरोगा पर लटकी कार्रवाई की तलवार तो हाथ आ गया बेटा
सात फरवरी से फरार चल रहे आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दरोगा ने बेटे को कहीं छिपा रखा है। इस मामले में एसएसपी सतपाल अंतिल ने पीलीभीत के एसपी को पत्र भेज था। जिसमें दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। इसके बाद ही दरोगा ने अपने बेटे को मुरादाबाद भेज दिया। पुलिस को इसकी भनक लगी तो उसे दबोच लिया।
