फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Mini stadium became a battlefield, fierce fighting after defeat in Kabaddi, stampede among teachers

Moradabad: मिनी स्टेडियम बना जंग का मैदान, कबड्डी में हार के बाद जमकर मारपीट, शिक्षिकों व दर्शकों में भगदड़

Tue, 01 Oct 2024 11:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 11:06 AM IST
सार

मुरादाबाद के मिनी स्टेडियम मूंढापांडे में चल रही प्रतियोगिता के दौरान हार के बाद छात्रों ने बाहरी युवकों को बुलाकर जमकर मारपीट की। इसमें शिक्षकों को भी चोटें आई है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Mini stadium became a battlefield, fierce fighting after defeat in Kabaddi, stampede among teachers
मूंढापांडे में खिलाड़ियों के बीच मारपीट - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के मिनी स्टेडियम मूंढापांडे में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की संकुल प्रतियोगिता में जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि मैच हारने के बाद जीआईसी मूंढापांडे के विद्यार्थियों ने बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट की। घटना में एक शिक्षक को चोटें आईं। मूंढापांडे थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


मूंढापांडे स्थित मिनी स्टेडियम में सोमवार को संकुल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज मूंढापांडे सहित आयुष इंटर कॉलेज दलपतपुर, आरएचएम इंटर काॅलेज सिरसखेड़ा, शिवचरन इंटर कॉलेज ताजपुर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में खो-खो, बालक वर्ग में लंबी कूद, ऊंची कूद और कबड्डी होनी थी।
विज्ञापन


ताजपुर माफी से 15 और आयुष इंटर से 20 छात्राएं भी मैच खेलने के लिए आई थीं। आयुष इंटर कॉलेज के पीटीआई शिक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी मूंढापांडे की टीम पराजित हो गई। इसके बाद आयुष इंटर कॉलेज और आरएचएम इंटर कॉलेज का मैच चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच हारने से गुस्साए जीआईसी मूंढापांडे के छात्रों की आयुष इंटर कॉलेज के छात्रों से कहासुनी हो गई। शिक्षकों का आरोप है कि दोपहर करीब एक बजे जीआईसी के एक छात्र ने फोन करके भदासना से 20-25 युवकों को बुला लिया। आते ही उन्होंने आयुष इंटर कॉलेज के शिक्षक हर्ष त्यागी पर हमला बोल दिया। इससे शिक्षक हर्ष त्यागी के सिर और कंधे में चोटें आईं।

जब छात्राओं ने युवकों के हाथ में डंडे देखे तो वह डर के कारण स्टेडियम में ही बने एक कमरे में छिप गईं। उनके साथ शिवचरन इंटर कॉलेज की शिक्षिका भी थीं। आरोप है कि बाहरी युवकों ने छात्राओं पर भी हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने गेट में धक्का मारा, लेकिन शिक्षिका और छात्राओं ने गेट को अंदर से बंद कर लिया था।

संयोजक आए नहीं, जिम्मेदार भी छोड़कर चले गए

संकुल प्रतियोगिता में बालक वर्ग के मैचों के आयोजन की जिम्मेदारी जीआईसी मूंढापांडे के प्रधानाचार्य बलवीर सिंह की थी, लेकिन वह प्रतियोगिता में नहीं आए। उनके स्थान पर गणित विषय के प्रवक्ता अभिषेक यादव व एक अन्य शिक्षक विद्यार्थियों को लेकर आए थे। शिक्षकों का आरोप है कि प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बच्चों को भड़काया और अपने स्कूल के आधे बच्चों को वापस लेकर चले गए थे।

मैच में एक-दो अंक को लेकर बच्चे उग्र हो गए थे। बाहर के बच्चों ने झगड़ा किया है। हमारे विद्यालय के बच्चों ने किसी को नहीं बुलाया था। हमारे यहां के शिक्षकों की भी भूमिका नहीं है। मामले में समझौते का प्रयास किया जा रहा है। - बलवीर सिंह, प्रधानाचार्य, जीआईसी मूंढापांडे

प्रतियोगता के आयोजन के लिए मिनी स्टेडियम में समुचित व्यवस्थाएं नहीं थीं। सबसे बड़ा सवाल है कि जब प्रतियोगिता हो रही थी तो वहां पर पुलिस क्यों नहीं थी। जीआईसी के प्रवक्ता अभिषेक यादव की लापरवाही से यह घटना हुई है। हमारे शिक्षक हर्ष त्यागी घायल हुए हैं। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है। - सुहासिनी सिंह, प्रधानाचार्य, आयुष इंटर कॉलेज

घटना की जानकारी मिली है। यह बेहद दुखद है। मामले की जांच करवाई जाएगी और राजकीय इंटर कॉलेज मूंढापांडे के शिक्षक की भूमिका मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दो दिन में जांच आख्या मांगी गई है। - डॉ. अरुण कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed