{"_id":"66adc045fa7ebe5a230201ac","slug":"moradabad-mini-bus-hits-kanwariyas-three-youths-injured-angry-people-block-the-road-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मिनी बस ने कांवड़ियों को मारी टक्कर... तीन युवा जख्मी, गुस्साए लोगों ने सड़क की जाम, मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मिनी बस ने कांवड़ियों को मारी टक्कर... तीन युवा जख्मी, गुस्साए लोगों ने सड़क की जाम, मच गया हंगामा
Sat, 03 Aug 2024 10:59 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:59 AM IST
सार
मुरादाबाद में मिनी बस ने कांवड़ियों की टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग जख्मी हो गए। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। आनन-फानन पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में कांवड़ियों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ-हाईवे पर गनेशघाट के पास शनिवार को तेज रफ्तार निजी बस ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इसमें तीन कांवड़िये जख्मी हो गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दी। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
आनन-फानन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ हाईवे कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। कांवड़ियों को समझाकर गंतव्य की तरफ रवाना किया गया है। बरेली चौपला के ताराचंद्र, नरेन्द्र तथा प्रदीप कुमार निवासी जगतपुर बदायूं सहित 12 कांवडियों की टोली हरिद्वार से जल लेकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
सुबह करीब छह बजे हाईवे पर सिहोरा बाजे के पास मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने कांवडियों के टेंपो में पीछे से टक्कर मारी दी। इससे अनियंत्रित हुए टेंपो की चपेट आए तीनों घायल हो गए। इससे गुस्साए साथियों ने मुरादाबाद से आने वाली दो लाइनों पर कावंड रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन
इसके बाद वह बस चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना पर एसएचओ आरपी शर्मा ने मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस बीच मुरादाबाद से आ रही रोडवेज बस डिवाइडर पार रामपुर की ओर चली गई जिससे कांवडियो में और आक्रोश फैल गया।
उन्होंने दूसरी साइड जाकर भी सड़क जाम कर दी। उनका कहना है कि मुरादाबाद की ओर आने वाली लाइन कांवड़ के लिए आरक्षित है। बावजूद बड़े वाहन उससे निकल रहे हैं। जिस कारण हादसे हो रहे हैं। सीओ हाईवे कुलदीप कुमार ने आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया।