{"_id":"6263d4593f61ae45e3374bdc","slug":"moradabad-meat-seller-alleges-cops-of-arresting-and-beating-him-on-false-charges-acquitted-after-giving-50-thousand-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पुलिसकर्मियों ने मीट विक्रेता को पीटा, पचास हजार लेकर थाने से छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पुलिसकर्मियों ने मीट विक्रेता को पीटा, पचास हजार लेकर थाने से छोड़ा
Sat, 23 Apr 2022 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 23 Apr 2022 03:56 PM IST
सार
ठाकुरद्वारा के नई बस्ती मोहल्ला फतेहउल्ला गंज निवासी मोहम्मद साबिर ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह राशिद की लाइसेंसी मीट की दुकान पर काम करता है। उसने बताया कि तेरह अप्रैल की सुबह तीन पुलिसकर्मी दुकान पर आ गए। आरोप है कि उन्होंने आते ही राशिद के साथ अभद्रता व गाली गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में रहने वाले मीट विक्रेता ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे पकड़कर थाने ले गए और वहां उसके परिवार के लोगों से पचास हजार रुपये वसूले। इसके बाद एक कागज पर हस्ताक्षर कराकर उसे छोड़ दिया। पीड़ित ने शनिवार सुबह एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा के नई बस्ती मोहल्ला फतेहउल्ला गंज निवासी मोहम्मद साबिर ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह राशिद की लाइसेंसी मीट की दुकान पर काम करता है। उसने बताया कि तेरह अप्रैल की सुबह तीन पुलिसकर्मी दुकान पर आ गए। आरोप है कि उन्होंने आते ही राशिद के साथ अभद्रता व गाली गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मोहम्मद साबिर ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी उसे ठाकुरद्वारा थाने ले गए। यहां फिर से पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। उससे पचास हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
मोहम्मद साबिर का कहना है कि उसके परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों को पचास हजार रुपये घर से लाकर दिए। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ दिया। आरोप है कि अब भी पुलिसकर्मी और रुपयों की मांग कर रहे हैं। एसएसपी हेमन्त कुटियाल ने ठाकुरद्वारा सीओ को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।