फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Married young man from neighborhood in February; her brother-in-law looking her inappropriately

Moradabad: फरवरी में मोहल्ले के युवक से हुआ निकाह, जेठ रखने लगा गलत नजर, शिकायत पर पीटा... दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 30 Sep 2025 12:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 Sep 2025 12:46 PM IST
सार

मुरादाबाद में जेठ ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जानकारी ससुरालियों को दी तो उन्होंने पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, जेठ समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Moradabad: Married young man from neighborhood in February; her brother-in-law looking her inappropriately
पुलिस गश्त के दौरान - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र में जेठ ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शिकायत ससुरालियों से की तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, जेठ समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी इसी साल फरवरी में मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से जेठ उस पर गलत नजर रखने लगा था। आरोपी ने कई बार छेड़खानी की लेकिन ससुराल वाले उसे डांटकार शांत करा देते थे।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर की सुबह पति बाहर गया था। सास पड़ोस गई थी। इसी दौरान जेठ खींचकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर जेठानी और सास आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी मौके से भाग गया। वह शिकायत करने थाने जा रही थी तो सास, जेठानी, देवर और ननद ने उसे कमरे में बंद कर दिया।  पति के घर लौटने पर उसने जेठ की शिकायत की तो उसने भी महिला से मारपीट की।


ननद ने धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करेगी तो चेहरे पर तेजाब डाल दूंगी। अगले दिन महिला ने घटना की जानकारी पिता को दी तो उन्होंने ई रिक्शा भिजवाकर उसे घर बुला लिया। पीड़िता मायकेवालों के साथ थाने पहुंची।

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पति, जेठ, जेठानी, सास, दो देवर और दो ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed