फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Married soldier cheated and married a female constable, husband accused of rape

Moradabad: 'शादीशुदा सिपाही ने धोखा देकर महिला कांस्टेबल से की शादी', बोली- जेठ ने छेड़ा, पति ने किया दुष्कर्म

Thu, 22 Aug 2024 01:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 Aug 2024 01:01 PM IST
सार

महिला सिपाही ने ठाकुरद्वारा थाने में केस दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि लखनऊ में तैनात कांस्टेबल ने उसे धोखा देकर शादी कर ली। पीड़िता ने जेठ समेत नौ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  

विज्ञापन
Moradabad: Married soldier cheated and married a female constable, husband accused of rape
महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला कांस्टेबल से शादीशुदा सिपाही ने धोखा देकर शादी कर ली। पीड़िता ने आरोपी सिपाही, उसके भाई समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने सिपाही पर दुष्कर्म करने और जेठ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह बुलंदशहर जिले के एक थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। उसकी शादी अमरोहा जिले के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र निवासी सिपाही से 24 फरवरी 2023 को हुई थी।
विज्ञापन


महिला के अनुसार उसका पति भी लखनऊ के किसी थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। महिला का आरोप है कि वह 25 फरवरी 2023 को ससुराल में पहुंची तो पति और ससुराल वालों ने मायके से 10 लाख रुपये और कार लाने को कहा। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पति पर दुष्कर्म और जेठ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। कहा कि ससुराल वालों ने गला दबाकर उसे मारने की भी कोशिश की। महिला का आरोप है कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है। उसने धोखा देकर उसके साथ शादी की है।

उसकी पहली पत्नी गर्भवती है। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने पहली पत्नी के साथ रहने की धमकी दी है। मायके में आकर भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर, जेठ सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

घर से नकदी-जेवर लेकर प्रेमी संग भागी महिला

मझोला थाना क्षेत्र से एक महिला अपने घर से पांच लाख रुपये के जेवर और दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। महिला के पति ने केस दर्ज कराया है। मझोला क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2022 को लाइनपार निवासी युवती के साथ हुई थी।

युवक का आरोप है कि शादी से पहले से उसकी पत्नी के संबंध संभल के असमोली थाना क्षेत्र निवासी युवक से थे। कुछ माह पहले पत्नी घर से पांच लाख रुपये के जेवर और दो लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ भाग गई थी।



युवक ने इस मामले की शिकायत पत्नी के पिता से की, तो पत्नी के प्रेमी समेत नौ लोग 11 जुलाई 2024 को उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed