{"_id":"5df0c7ec8ebc3e879937b240","slug":"moradabad-man-tries-to-throw-acid-on-ex-lover-later-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से मना करने के कारण प्रेमी ने की युवती पर तेजाब फेंकने की कोशिश, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से मना करने के कारण प्रेमी ने की युवती पर तेजाब फेंकने की कोशिश, गिरफ्तार
Wed, 11 Dec 2019 04:28 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 11 Dec 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद और उन्नाव के बाद भी महिला उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार रात मुरादाबाद में एक युवक को एक युवती पर एसिड फेंकने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एसिड से भरी बोतल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना में रहने वाली युवती ने देर रात पुलिस को बताया कि एक युवक उसके ऊपर तेजाब से हमला करने की कोशिश में है। इस के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक तेजाब की बोतल के साथ मिला। पुलिस ने तुरंत एक्शन दिखाते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि पकड़ा गया युवक मझोला के करूला में रहने वाला फर्मकर्मी शहनवाज है। उसका युवती से पूर्व में प्रेम प्रसंग था। लड़की के परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया था, जिसकी वजह से युवक नाराज था। युवती मंगलवार रात मां के साथ अस्पताल जा रही थी तो युवक उसके पीछे-पीछे चलने लगा।
विज्ञापन
उसके हाथ मे तेजाब की बोतल थी। वह युवती को धमकी दे रहा था कि मुझसे शादी करो वरना तेजाब फेंक कर चेहरा झुलसा दूंगा। युवती डर गई और तुरंत कैम्प चौकी पर पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तुरंत ही आरोपी शहनवाज को हिरासत में लिया। युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है।