{"_id":"63c302423797e669945911bc","slug":"moradabad-man-committed-suicide-after-killing-his-wife-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad : पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली खुदकुशी, साढ़े तीन माह पूर्व हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad : पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली खुदकुशी, साढ़े तीन माह पूर्व हुई थी शादी
Sun, 15 Jan 2023 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
1
- फोटो : अमर उजाला
मझोला के गायत्री नगर में शनिवार रात सब्जी विक्रेता रवि सैनी (26) ने पत्नी किरण (25) की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। दोनों की शादी साढ़े तीन माह पहले 30 सितंबर 2022 को हुई थी। पुलिस वारदात का कारण स्पष्ट नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
रवि की मां मायावती ने बताया कि शनिवार रात वह छोटे बेटे पुष्पेंद्र के साथ ठेले पर सब्जी बेच रही थीं। रवि और किरण घर पर थे। घर में बर्तन धोने वाली किशोरी पहुंची तो आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। उसने यह जानकारी उन्हें ठेले पर पहुंचकर दी। इस पर उन्होंने पुष्पेंद्र के साथ घर का रुख किया। उन्हें भी दरवाजा खुलवाने में कामयाबी नहीं मिली तो पुष्पेंद्र ने दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
घर के भीतर कमरे में किरण मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी, जबकि रवि का शव पंखे के कुंडे से बंधे दुपट्टे पर लटका हुआ था। जिंदगी की उम्मीद में दोनों को निजी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके का मुआयना करने के बाद एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि किरण की हत्या करने के बाद रवि ने खुदकुुशी की है। किरण की गर्दन पर गला दबाए जाने के निशान मिले हैं। रवि ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कारण जानने के लिए गहराई से जांच कर रही है।
मायके वालों ने लगाया दोनों की हत्या का आरोप
इस घटना की जानकारी मिलते ही संभल के सिरसी निवासी किरण के परिजन रात में ही मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने रवि के छोटे भाई पुष्पेंद्र पर पति-पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि इस आरोप के बाद पुष्पेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।