फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad man commits suicide police investigation going on

मुरादाबाद: युवक ने हाथ की नस काट कर की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव

Thu, 10 Jun 2021 03:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 10 Jun 2021 03:13 PM IST
सार

मामला कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती का है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली।
 

विज्ञापन
Moradabad man commits suicide police investigation going on
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने वाला युवक शुभम(30) कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती में पत्नी, दो बच्चे और मां के साथ रहता था। परिवार से पूछताछ करने पर पता चला है कि बुधवार रात शुभम ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। उस वक्त वह नशे में था। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह पत्नी और मां ने दरवाजा खुलवाया तो शुभम के हाथ से खून बह रहा था। इसके अलावा कमरे में भी फर्श और बेड पर खून पड़ा था। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन और आस पड़ोस के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि खून अधिक बहने की वजह से शुभम की मौत हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed