फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad man accuses a doctor for taking out his blood without concern

मुरादाबाद: मूंढापांडे के युवक ने डॉक्टर पर लगाया आरोप, नशीली सिगरेट पिलाकर निकाला दो बोतल खून

Sat, 30 Oct 2021 11:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 30 Oct 2021 11:13 PM IST
सार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपंजीकृत चिकित्सक पर नशीली सिगरेट पिलाकर दो बोतल खून निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Moradabad man accuses a doctor for taking out his blood without concern
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपंजीकृत चिकित्सक पर नशीली सिगरेट पिलाकर दो बोतल खून निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मूंढापांडे थानाक्षेत्र बरकी मढै़या निवासी असरफ अली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा फैजान वेल्डिंग का काम करता है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उसका बेटा अचानक गायब हो गया था। पिता ने फैजान के मोबाइल पर कॉल की। तब कॉल उठाने वाले ने खुद को फैजान का दोस्त बताकर कॉल काट दी थी। 
विज्ञापन


देर रात करीब 12 बजे उसका बेटा घर लौटा तो वह आते ही चारपाई पर गिर गया। काफी देर बाद उसे होश आया। तब उसने पूछताछ करने पर बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति उसे अपने साथ मुरादाबाद ले गया था। वहां आरोपी ने उसे एक सिगरेट पिलाई थी। इसके बाद उसे हल्की बेहोशी छा गई थी। आरोप है कि उसने उसका ब्लड टेस्ट कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार के अंदर ही उसका दो बोतल खून निकाल लिया था। पिता असरफ का आरोप है कि आरोपी युवक नशे का अवैध कारोबार करता है और  खून भी बेचता है। इससे पहले भी आरोपी नशीली दवा बेचने के आरोप में जेल भेजा गया था। मझोला थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शिकायत मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed