फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad-Lucknow will have a title clash

टेबल टेनिस : मुरादाबाद-लखनऊ के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Moradabad-Lucknow will have a title clash
मुरादाबाद। रेलवे की दो दिवसीय अंतरमंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगता का रविवार को आगाज हुआ। रेलवे स्टेडियम में पहले दिन समूह के मैच खेले गए। इसमें उत्तर रेलवे के लखनऊ, फिरोजपुर, मुरादाबाद व जगाधरी वर्कशॉप मंडल की टीम ने हिस्सा लिया। मुरादाबाद व लखनऊ ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रत्येक मंडल की टीम में तीन-तीन खिलाड़ी रहे। मुरादाबाद की टीम का मुकाबला फिरोजपुर मंडल से हुआ। तीन खिलाड़ियों को कुल पांच मैच खेलने पड़े। मुरादाबाद की ओर से अनिल सेन, शांतम गुप्ता ने अपने-अपने मैच जीते, जबकि रफी हुुसैन को फिरोजपुर के हर्ष सहगल से हार मिली। इस तरह स्कोर 2-1 हो गया। अंत के दो मैचों में से एक में मुरादाबाद के शांतम गुप्ता व दूसरे में फिरोजपुर के हर्ष सहगल को जीत मिली। फिरोजपुर के विशाल व वीरेंद्र कोई मैच नहीं जीत सके। इस तरह 3-2 के स्कोर से मुरादाबाद ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल का मुकाबला जगाधरी वर्कशॉप के खिलाड़ियों से हुआ। लखनऊ की ओर से अतिन रस्तोगी ने जगाधरी के सुमित बारी को हराया। दूसरे मैच में जगाधरी के अनूप केसी ने लखनऊ के राहुल प्रकाश को हराया। तीसरे मैच में लखनऊ के पीयूष वाजपेयी ने जगाधरी के कपिल कुंद्रा को हराया। चौथे मैच में राहुल प्रकाश ने सुमित बारी को मात दी। पांचवें मैच में अनूप केसी ने पीयूष वाजपेयी को हराया। इस तरह लखनऊ ने भी 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआरएम राजकुमार सिंह, मंडलीय खेल अधिकारी सचिन कुमार, सीनियर डीओएम चेतन तनेजा आदि ने किया। स्पोर्ट्स सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबला व सिंगल्स के मैच सोमवार को खेले जाएंगे। इस मौके पर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव योगेंद्र गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article