फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad-Lucknow railway line will be made four line, survey started

Moradabad News: मुरादाबाद-लखनऊ रेलमार्ग बनेगा फोर लाइन, सर्वे शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Moradabad-Lucknow railway line will be made four line, survey started
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद-लखनऊ रेलमार्ग को फोर लाइन बनाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। अगले वित्तीय वर्ष में बजट मिलते ही फोर लाइन का काम शुरू हो सकता है। उत्तर रेलवे का यह पहला रेलखंड है, जिसे फोर लाइन बनाया जाएगा। इससे एक ही समय में ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी और ट्रेनों की रफ्तार में भी बढ़ोतरी होगी।
मुरादाबाद से बरेली व बरेली से लखनऊ तक दो हिस्सों में सर्वे किया जा रहा है। 328 किमी के इस सेक्शन से हर दिन 300 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। सर्वे में पाया गया है कि ट्रैक को फोर लाइन बनाने के लिए रामपुर व बरेली में जमीन के अधिग्रहण की जरूरत होगी। इस प्रोजेक्ट पर निर्माण शुरू होने से पहले ही मुख्यालय ने गाजियाबाद-लखनऊ रेलखंड को ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सेक्शन बनाने की मंजूरी दी है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत हर डेढ़ किमी पर एक सिग्नल लगाया जाएगा। ज्यादातर रेल फाटकों को बंद कर दिया जाएगा। हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन के लिहाज से इस रेलखंड को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद-लखनऊ के बीच 130 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी ट्रेनों की गति
फिलहाल मुरादाबाद से लखनऊ के बीच ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 110 किमी प्रतिघंटा है। फोर लाइन प्रोजेक्ट को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद रेल मंडल रोजा में नॉन इंटरलॉकिंग का काम कर रहा है। सिग्नल व्यवस्था को अपडेट किया जा रहा है। कई पुराने पुलों को हटाकर नए पुल स्थापित किए गए हैं। इससे मुरादाबाद-लखनऊ के बीच ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा 130 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी। वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी जैसी सेमी हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गति बढ़ाने के लिए स्टेशनों पर बनाई जा रहीं लूप लाइन
मालगाड़ियों की अधिकता के कारण स्टेशनों के आउटर पर यात्री ट्रेनों को रोक दिया जाता है। इस समस्या के निदान के लिए रेलवे मुरादाबाद-लखनऊ के बीच के कई स्टेशनों पर अतिरिक्त लूप लाइन बना रहा है। एगवां, रसुइया, दुगनपुर स्टेशनों पर यह काम पूरा हो चुका है। इससे मालगाड़ियों व लॉन्ग हॉल ट्रेनों को लूप लाइन पर खड़ाकर यात्री ट्रेनों को गुजारा जा सकता है। 1500 मीटर लंबी ट्रेन लूप लाइन पर खड़ी की जा सकती है।


- मुरादाबाद से लखनऊ के बीच रेलवे ट्रैक को फोर लाइन बनाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। यह अभी शुरुआती चरण में है और जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट मुख्यालय जाएगी। इसके बाद अगले वित्तीय वर्ष में काम शुरू हो सकता है। - राजकुमार सिंह, डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed