{"_id":"670b6eafd07220d33e0584d8","slug":"moradabad-lover-couple-consumed-poison-out-fear-police-both-are-in-critical-condition-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रेमी युगल ने पुलिस के डर से खाया जहर, दोनों की हालत नाजुक, युवक के खिलाफ रामपुर में दर्ज था केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रेमी युगल ने पुलिस के डर से खाया जहर, दोनों की हालत नाजुक, युवक के खिलाफ रामपुर में दर्ज था केस
Sun, 13 Oct 2024 12:24 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:24 PM IST
सार
UP Moradabad News in Hindi: मूंडापांडे थाना क्षेत्र में अमरूद के बाग में प्रेमी युगल ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए जहर खा लिया। युवती के परिवार ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
रामपुर के प्रेमी युवक के खाया जहर (प्रतीकात्मक फोटा )
विस्तार
पुलिस की गिरफ्तारी के डर से मूंडापांडे थाना क्षेत्र के नाजरपुर स्थित अमरूद के बाग में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में टीएमयू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रेमी के खिलाफ युवती के अपहरण का केस दर्ज था।
विज्ञापन
रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के इंदिरा गांव का रहनेवाला खेमकरन (24) पुत्र भोले सिंह गांव की ही एक नाबालिग लड़की से प्यार करता है। परिजनों ने खेमपाल की शादी कहीं और करा दी। इसके बाद वह अंतरजातीय नाबालिग लड़की के संपर्क में रहा।
विज्ञापन
30 सितंबर को दोनों ने गांव से भागकर शादी करने का फैसला किया। बेटी के गायब होने के बाद पिता ने प्रेमी खेमपाल, उसके भाइयों, पिता और मां के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
इधर प्रेमी युगल शनिवार की रात छिपने के लिए नाजरपुर स्थित अमरूद के बाग में आए। दोनों ने बाग में बनी एक कोठरी में जहर खा लिया। सुबह बाग के स्वामी ने दोनों को बेहोश देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को टीएमयू में भर्ती कराया।
दोनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि प्रेमी लोधी राजपूत और लड़की सैनी जाति की बतायी जा रही है। दोनों परिवार शादी के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन