फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Jal Nigam started sewerage work.. PWD stopped it, officials came face to face

Moradabad: जल निगम ने शुरू करवाया सीवर का काम.. लोनिवि ने रुकवाया, दोनों विभागों के अधिकारी आए आमने-सामने

Thu, 30 Nov 2023 05:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 05:15 PM IST
सार

मुरादाबाद में पांच दिन पहले जल निगम ने भटावली से कॉसमॉस के बीच सड़क से सटाकर सीवर लाइन की खोदाई का काम शुरू करवाया। इसे पीडब्ल्यूडी की टीम ने रुकवा दिया। उसके अधिकारियों का कहना था कि काम शुरू करने से पहले उन्हें सूचित नहीं किया गया।

विज्ञापन
Moradabad: Jal Nigam started sewerage work.. PWD stopped it, officials came face to face
मुरादाबाद में बातचीत करते दोनों विभागों के अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच दिन पहले कांठ रोड पर शुरू किए गए सीवर लाइन के खोदाई का कार्य जल निगम व पीडब्ल्यूडी विभाग की आपसी लड़ाई के कारण रुक गया है। काम शुरू होने के आधा घंटे बाद भी पीडब्ल्यूडी ने काम रुकवा दिया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जल निगम काम करा सकता है, लेकिन सड़क की तोड़फोड़ मानक के अनुसार करेगा।

विज्ञापन


साथ ही जो कंपनी सीवर लाइन डालने का काम कर रही है वही कंपनी काम के बाद सड़क की मरम्मत नियत समय में करेगी। इसकी कार्ययोजना जल निगम के अधिकारियों को लिखित तौर पर देनी होगी। इस कागजी दांवपेंच में जल निगम के अधिकारी उलझ गए हैं। इसके कारण अभी कुछ दिन और कांठ रोड पर सीवर लाइन बिछाने का काम बंद रहेगा।
विज्ञापन


कांठ रोड पर भटावली से पीएसी गेट तक पांच किमी सीवर की मुख्य लाइन डाली जानी है। पांच दिन पहले जल निगम के माध्यम से कार्य कर रही केके स्पन ने भटावली से कॉसमॉस के बीच सड़क से सटाकर सीवर लाइन की खोदाई का काम शुरू किया था। जिसे मंगलवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने जाकर रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना था कि काम शुरू करने से पहले उन्हें सूचित नहीं किया गया। जिसके बाद जल निगम के एई ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कार्यालय में सूचना से संबंधित पत्र दे दिया था। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया था कि जो कंपनी खोदाई का काम कर रही है वही कंपनी रोड की मरम्मत भी करके देगी।

जल निगम के अधिकारियों का मानना था कि इसके बाद कोई बाधा नहीं आएगी। लेकिन बुधवार जैसे ही जेसीबी से खोदाई का काम शुरू हुआ पीडब्ल्यूडी की ओर से मौके पर पहुंचे दो सुपरवाइजरों ने काम रुकवा दिया।

पूरे दिन दोनों विभागों के अधिकारियों में होती रही वार्ता

काम रोके जाने के बाद जल निगम के जेई अमित कुमार और केके स्पन के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव झा मौके पर पहुंचे और सुपरवाइजरों से बात की। इस पर सुपरवाइजरों ने उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद ही काम शुरू करने को कहा। बाद में पीडब्ल्यूडी के जेई विशाल आजाद भी वहां पहुंच गए। दोनों विभागों के अभियंताओं में मौके पर ही काफी देर वार्ता हुई। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। जिससे कांठ रोड पर सीवर लाइन का काम ठप हो गया है।

कागजी दांवपेंच में उलझा जल निगम

इसके बाद जल निगम के अधिशासी अभियंता मोहित कुमार राय ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता नावेद खां से फोन पर बात की। बाद में जल निगम के सहायक अभियंता राजेश कुमार सुमन और जेई अमित कुमार भी नावेद खां के पास पहुंचे। कार्य से संबंधित पत्र और शासनादेश भी दिखाया।

बताया जाता है कि इसके बाद नावेद खां ने जलनिगम के अधिकारियों से कहा कि वह लिखित तौर पर दें कि वह नियमानुसार मानक के अनुरूप कार्य करेंगे। नियत समय में कार्य पूर्ण करेंगे। इस कागजी दांवपेंच में ही जल निगम की टीम उलझ गई है।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। जल्द ही कोई हल निकल जाएगा। जब तक वार्ता फाइनल नहीं होती तब तक काम रुका रहेगा। मोहित कुमार राय, अधिशासी अभियंता जल निगम



मेरी कंपनी की टीम ने सुबह कांठ रोड पर सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया था। जिसे पीडब्ल्यूडी की टीम ने रोक दिया। जल निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों में पूरे दिन वार्ता का दौर चला, लेकिन कोई फाइनल निष्कर्ष नहीं निकला। जब तक कोई हल नहीं निकलता कांठ रोड पर कार्य बंद रहेगा।-  संजीव झा, प्रोजेक्ट मैनेजर केके स्पन कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed