फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Inspector's car dragged the bike for a long distance, two people including a student died

Moradabad: बाइक को दूर तक घसीटते ले गई दरोगा की कार, छात्र समेत दो की माैत, चाैकी से गायब कर दिया बरामद वाहन

Sun, 01 Jun 2025 11:21 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुरजन नगर/ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुरजन नगर/ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 11:21 AM IST
सार

डिलारी-सुरजननगर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार छात्र और युवक को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार बिजनौर के दरोगा की बताई जा रही है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Inspector's car dragged the bike for a long distance, two people including a student died
हादसे में जान गंवाने वाले युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

डिलारी-सुरजन नगर मार्ग पर तेज गति कार ने बाइक सवार सातवीं के छात्र व युवक को कुचल दिया। बिजनाैर के दरोगा की बताई जा रही कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में छात्र मोहम्मद सोहेल (14) की माैके पर ही माैत हो गई, जबकि दूसरे घायल अरमान (20) ने अस्पताल में इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। ठाकुरद्वारा कोतवाली के गांव शेरपुर पट्टी उर्फ तालमपुर निवासी बब्बू खां का पुत्र मोहम्मद सोहेल (14) गांव के पास मलकपुर स्थित निजी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था।

विज्ञापन

बहादुर नगर निवासी अरमान (20) शेरपुर पट्टी में बाल कटिंग की दुकान चलाता था। शनिवार को बाइक से दोनों ग्राम लालापुर पीपलसाना गए थे। दोपहर के समय दोनों घर लौट रहे थे। डिलारी-सुरजननगर मार्ग पर तालमपुर मोड़ पर डिलारी की तरफ से आई तेज गति कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में सुहेल की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अरमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा लाया गया जहां से परिजन हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए।

वहां पर उपचार के दौरान अरमान ने भी दम तोड़ दिया। सुहेल की मां सलमा, भाई सलमान, बहन नर्गिस का रोते बिलखते बुरा हाल है। कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल के अनुसार सुहेल की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि अरमान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।

पुलिस ने कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है। कार बिजनाैर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति की बताई जा रही है। कोतवाल के मुताबिक, कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस चाैकी से गायब कर दी हादसा करने वाली कार
छात्र सोहेल और युवक अरमान को टक्कर मारकर माैत की आगोश में सुलाने वाली कार को सुरजन नगर चाैकी से आनन-फानन में हटा दिया गया।  कार बिजनाैर के एक दरोगा की बताई गई है। शायद इसी वजह से कार को चाैकी से हटाना माना जा रहा है।

कोतवाल का कहना है कि कार पुलिस की कस्टडी में है। दो लोगों की माैत के बाद कहीं गुस्साएं लोग कार में तोड़फोड़ न कर दें इसलिए चाैकी से हटा दिया गया है। शनिवार को डिलारी-सुरजन नगर मार्ग पर कार ने बाइक सवार छात्र सोहेल और युवक अरमान को टक्कर मार दी थी।

सोहेल की माैके पर ही माैत हाे गई थी, जबकि अरमान ने काशीपुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। हादसे के बाद कोतवाल ने बताया था कि क्षतिग्रस्त बाइक और टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर सुरजन नगर चाैकी पर खड़ा करा दिया गया है। देर शाम जब सुरजन नगर चाैकी पर देखा गया तो कार वहां नहीं  थी।

चाैकी प्रभारी का कहना था कि कार ठाकुरद्वारा कोतवाली भेज दी गई है लेकिन देर रात तक कार यहां भी नहीं आई। कोतवाल ने कहा कि तोड़फोड़ के डर से कार एक सुरक्षित स्थान पर खड़ी करा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed