फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: In Majhola area, bike riders looted fifty thousand rupees from the woman, withdrew money from the bank for daughter's marriage

मुरादाबाद: मझोला क्षेत्र में बाइक सवारों ने महिला से लूटे 50 हजार रुपये, बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे

Mon, 10 Jan 2022 02:19 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 10 Jan 2022 02:19 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि वे बैंक से अपनी बेटी की शादी की खरीददारी के लिए बैंक से रुपये निकालकर लाई थीं। रास्ते में अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनका बैग लूट लिया।

विज्ञापन
Moradabad: In Majhola area, bike riders looted fifty thousand rupees from the woman, withdrew money from the bank for daughter's marriage
झपटमारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय महिला बैंक से रुपये निकाल कर अपने घर लौट रही थी। महिला की बेटी की छह फरवरी को शादी होनी है। शादी के लिए ही सामान खरीदने के लिए रुपये निकाले थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी निवासी पिंकी पीतल फर्म में नौकरी करती है। पिंकी ने बताया कि उसके पति शिव कुमार की मृत्यु हो चुकी है। छह फरवरी  को पिंकी की बेटी मोनिका की शादी होनी है। महिला बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने के लिए मंडी समिति के पास स्थित पीएनबी की शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर अपने घर लौट रही थी।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसने रुपये एक बैग में रख लिए थे। वह पैदल मंडी समिति से निकलकर अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आ गए और महिला को धक्का दे दिया। इसके बाद बैग लूट कर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, इसके बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई, हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है । मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed