{"_id":"6908665b6b590bbf3f0b6eec","slug":"moradabad-illegal-parking-created-in-the-name-of-municipal-corporation-extortion-from-trucks-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: नगर निगम के नाम पर बनाई अवैध पार्किंग, ट्रकों से वसूली, टीम ने कार्रवाई कर 56 वाहन किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: नगर निगम के नाम पर बनाई अवैध पार्किंग, ट्रकों से वसूली, टीम ने कार्रवाई कर 56 वाहन किए जब्त
Mon, 03 Nov 2025 01:53 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:53 PM IST
सार
मुरादाबाद में नगर निगम के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा था। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 52 वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस को तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन
नगर निगम मुरादाबाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के ट्रांसपोर्ट नगर में खुलेआम नगर निगम के नाम पर अवैध पार्किंग का संचालन किया जा रहा था जिसपर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस पार्किंग में ट्रकों को खड़ा किया जा रहा था और बदले में निगम की पार्किंग की रसीद भी दी जा रही थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को परेशानी हुई तो उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद निगम हरकत में आया और अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
यहां टीम ने अवैध रूप से पार्किंग का संचालन होते हुए पकड़ा और पार्किंग में खड़ी ट्रकों की चाबियों को जब्त कर लिया। पार्किंग का संचालन करने वाले लोग इस बीच फरार हो गए। ट्रक के चालकों ने बताया कि प्रति ट्रक तीन सौ से पांच सौ रुपये तक की वसूली की जा रही थी और बदले में रसीद भी दी जा रही थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता मो. हारून ने अपनी शिकायत में तमाम जानकारी दी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता को निगम ऑफिस बुलाया गया और फिर सूचना पक्की कर लेने के बाद कार्रवाई की गई।
मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि संबंधित व्यक्तियों की ओर से बिना नगर निगम की अनुमति के निजी भूमि पर ट्रक और वाणिज्यिक वाहनों की अवैध पार्किंग कराई जा रही थी और रसीद बुक के माध्यम से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा था।
मौके पर मिली रसीद बुक भी जब्त कर ली गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से यह पार्किंग संचालित हो रही थी और अवैध तरीके से लोगों से वसूली भी की जा रही थी। टीम ने मौके पर खड़े 56 ट्रकों में से 36 की चाबियां जब्त कर निगम कार्यालय में जमा करा दी।
संचालकों से अनुमति पत्र मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद नगर निगम ने इस पूरे प्रकरण में संबंधितों के खिलाफ मंझोला थाने में तहरीर दी है। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।