फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: If you want sell polythene, you will pay ten thousand , audio Panchayat worker goes viral

संविदा कर्मचारी ने मांगी रिश्वत: पाॅलिथीन बेचनी है तो हर माह देने होंगे दस हजार, पंचायत कर्मी का ऑडियो वायरल

Sun, 13 Oct 2024 10:27 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 10:27 AM IST
सार

पाकबड़ा में नगर पंचायत के संविदा कर्मचारी का व्यापारी से पॉलिथीन बेचने के लिए हर माह 10 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। व्यापारियों ने नगर पंचायत पर अवैध वसूली और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। 

विज्ञापन
Moradabad: If you want sell polythene, you will pay ten thousand , audio Panchayat worker goes viral
संविदा कर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप - फोटो : Freepik

विस्तार

पाकबड़ा में पाॅलिथीन बेचनी तो हर माह दस हजार रुपये देने होंगे। नगर पंचायत पाकबड़ा के संविदा कर्मचारी और व्यापारी के बीच फोन पर हुई बातचीत का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो वायरल होने के बाद नगर के व्यापारियों में आक्रोश है।

विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं। चार दिन पहले नगर पंचायत की ईओ ने नगर के कई पॉलिथीन गोदामों पर छापा मारा था। इस दाैरान 50 लाख की पाॅलिथीन जब्त की गई थी, लेकिन प्रतिबंधित पाॅलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को नगर पंचायत में तैनात संविदा कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नगर पंचायत का संविदाकर्मी फोन पर एक व्यापारी से दस हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कह रहा है। वायरल ऑडियो में कर्मचारी कहता है कि 10 हजार रुपये हर महीने दो तो लाइसेंस दे देंगे। फिर जैसे चाहो वैसे पाॅलिथीन बेच सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी दो हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कहता है। नगर पंचायत कर्मचारी कहता है कि वह 10 हजार रुपये की रसीद भी देगा। वह रसीद कैसी है, इसका पता नहीं है। पूर्व चेयरमेन प्रतिनिधि और भाजपा नेता रिंकू गोस्वामी ने आरोप लगाया की नगर पंचायत में पॉलिथीन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।


नगर पंचायत कर्मी दुकानों में जबरन घुसकर उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापारियों को सीधा नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष मो. याकूब ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। पाॅलिथीन बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसलिए आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में नगर पंचायत की ईओ से करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed