फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad icici bank manager car turn in fire ball as garbage near by fire flame reaches to car

मुरादाबाद: बैंक के बाहर खड़ी मैनेजर की कार बनी आग का गोला, छोटी सी भूल से बड़ा हादसा

Mon, 13 Dec 2021 11:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Dec 2021 11:22 PM IST
सार

कार से कुछ दूर पड़े कूड़े की हल्की आग धीरे-धीरे कार तक पहुंच गई। इस कारण कार में भी आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
moradabad icici bank manager car turn in fire ball as garbage near by fire flame reaches to car
बैंक के बाहर खड़ी मैनेजर की कार बनी आग का गोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बैंक के बाहर खड़ी आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर की कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं तो मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।

विज्ञापन


सिविल लाइंस में महिला थाने के नजदीक आईसीआईसीआई बैंक की शाखा है। मैनेजर अमित श्रीवास्तव ने बैंक के बाहर ही सड़क किनारे अपनी कार पार्क की थी। इसके बाद वे अपने कार्यालय में चले गए। कार के पास ही कूड़ा पड़ा था, जिसमें आग सुलग रही थी।
विज्ञापन


कूड़े की आग कार तक पहुंची
कूड़े की आग कार तक पहुंच गई। इस कारण कार में भी आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मैनेजर और अन्य कर्मचारी भी बैंक से बाहर आ गए और दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दमकलकर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर एक गाड़ी भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed