फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Husband was beating his wife after drinking alcohol,wife strangled him to death

मुरादाबाद में सनसनीखेज घटना: शराब पीकर पीट रहा था पति... पत्नी ने गला दबा मार डाला, रात भर बगल में सोती रही

Thu, 10 Oct 2024 06:38 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2024 06:38 PM IST
सार

छजलैट थाना क्षेत्र में राजू की मौत के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि झगड़े के दौरान बेबी ने गमछे से गला घोंटकर अनजाने में उसकी हत्या कर दी। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Moradabad: Husband was beating his wife after drinking alcohol,wife strangled him to death
पति की हत्या में पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मथाना निवासी राजू उर्फ राजवीर (40) की मौत मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में पत्नी ने राजवीर का गमछे से गला घोंट दिया था।

विज्ञापन


इससे उसकी जान चली गई लेकिन पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी। वह रात भर उसके बगल में बच्चों के साथ सोती रहीं। राजू उर्फ राजवीर सोमवार की रात अपने घर में सोया था। मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी बेबी के रोने चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोगों को उसकी मौत होने का पता लगा तो भीड़ एकत्र हो गई थी।
विज्ञापन


राजू चारपाई पर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए थे। छजलैट पुलिस ने बेबी से गहनता के साथ पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति से रात में झगड़ा हो गया था। इस बीच पति को चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे मारने का उसका कोई इरादा नहीं था। इस मामले में मृतक के चाचा कल्लू की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी बेबी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

युवक की गला घोंटकर हत्या, शव की हालत देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

भोजपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव प्लाट में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम बुला ली। मृतक की पहचान पड़ोसी गांव बीजना निवासी सतेंद्र यादव (30) के रूप में हुई।

सतेंद्र मंगलवार रात से गायब था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भोजपुर क्षेत्र के बीजना निवासी सत्येंद्र कुमार मजदूरी का काम करता था। उसका बड़ा भाई राजवीर फैक्टरी में काम करता है। परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह को वह रोज की तरह मजदूरी करने गया था।

शाम को वह घर वापस आ गया। कुछ देर घर में रुकने के बाद वह दोबारा पड़ोसी गांव खानपुर चला गया था। खानपुर से शराब खरीदने के बाद वह गांव आ गया था। मंगलवार रात करीब 10:00 बजे तक उसे गांव में ही देखा गया था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे खानपुर स्थित एक प्लाट में उसका शव पड़ा था।

उसके सिर, हाथ, पैर पर चोटों के निशान थे जबकि मुंह से खून बह रहा था। इसके अलावा उसके गले पर भी चोटों के निशान थे। इसकी जानकारी मिलने पर मां फूलवती, भाई राजवीर, बहन कमलेश, प्रवेश एवं उपासना भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि मृतक के तहेरे भाई वीरू यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें हत्या कांड के खुलासे के लिए लगा दी गई हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed