फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Husband beaten up for opposing molestation, case registered against two people

मुरादाबाद: छेड़खानी का विरोध करने पर पति को पीटा, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 24 Sep 2023 06:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 06:37 PM IST
सार

कटघर क्षेत्र के रहने वाले पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी नौ सितंबर को छत पर टहल रही थी। इसी प्रेमनगर निवासी संजीव कुमार बंदू और बसंत विहार निवासी कुलदीप सैनी ने अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर मारपीट की। 

विज्ञापन
Moradabad: Husband beaten up for opposing molestation, case registered against two people
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने पति की पिटाई कर दी। दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। कटघर पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कटघर क्षेत्र के रहने वाले पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी नौ सितंबर को छत पर टहल रही थी। इसी प्रेमनगर निवासी संजीव कुमार बंदू और बसंत विहार निवासी कुलदीप सैनी ने अश्लील इशारे किया।
विज्ञापन


पत्नी ने विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगे। मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुटी तो दोनों भाग निकले। इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। फिर 23 सितंबर की रात नौ बजे पत्नी घर के दरवाजे पर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दोनों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों ने पति को पीट दिया और भाग निकले। घटना के चलते उसकी पत्नी डर गई है। इस मामले में शिकायत मिलने पर कटघर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट, धमकी और छेड़खानी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed