फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Husband and wife were sleeping lighting fireplace

Moradabad: अंगीठी जलाकर कमरे में सो रहे थे पति-पत्नी, आधी रात में जागा बेटा, जानिए फिर क्या हुआ

Sat, 14 Jan 2023 09:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Jan 2023 09:52 PM IST
सार

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से पति पत्नी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां भर्ती करने के बाद पति-पत्नी का उपचार किया गया, इसके बाद दोनों की हालत में सुधार हो गया।

 

विज्ञापन
Moradabad Husband and wife were sleeping lighting fireplace
अंगीठी जलाकर सो रहे थे पति-पत्नी, हुुए बेहोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस के आदर्श कॉलोनी में कमरे में अंगीठी लगाकर सो रहे पति पत्नी बेहोश हो गए। देर रात दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदर्श कॉलोनी निवासी असगर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की रात वह कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे। उनकी पत्नी नसीम जहां भी कमरे में सो रही थी। जबकि बराबर वाले कमरे में बेटा उस्मान और कुछ रिश्तेदार सो रहे थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात करीब एक बजे उस्मान जागा और अपने कमरे से बाहर निकल आया। उसने देखा कि मां बाप के कमरे का दरवाजा और खिड़की बंद थीं। दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई आहट नहीं हुई। उस्मान ने देखा कि मां-बाप अंगीठी जलाकर सो रहे थे। उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य लोग और रिश्तेदारों को जगा लिया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर असगर और नसीम जहां को कमरे से बाहर निकला लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से पति पत्नी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां भर्ती करने के बाद पति-पत्नी का उपचार किया गया, इसके बाद दोनों की हालत में सुधार हो गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed