Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Huge fire in plastic warehouse in Kundarki, loss worth lakhs, fire brigade brought it under control

Moradabad: कुंदरकी में प्लाटिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल ने ढाई घंटे में पाया काबू

Sun, 02 Feb 2025 06:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 06:38 PM IST
सार

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दमकल की पांच गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Moradabad: Huge fire in plastic warehouse in Kundarki, loss worth lakhs, fire brigade brought it under control
कुंदरकी में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक प्लास्टिक पैनल गोदाम में भीषण आग लग गई। उसकी लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर तैनात रही। घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। आगरा हाईवे से सटे बाबा इंटरप्राइजेज नामक गोदाम में अचानक आग लग गई। यह गोदाम आगरा हाईवे पर स्थित है। इसमें प्लास्टिक पैनल का स्टॉक रखा हुआ था, जिनका इस्तेमाल छतों में किया जाता है।
विज्ञापन


आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हाईवे से गुजरने वाले राहगीर भी दहशत में आ गए। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed