{"_id":"610bce6c8ebc3e88c11ea806","slug":"moradabad-home-beside-ssp-house-thieves-enter-cctv-camera-captures-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: एसएसपी आवास के बगल में कारोबारी के घर में घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: एसएसपी आवास के बगल में कारोबारी के घर में घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर कैद
Thu, 05 Aug 2021 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:11 PM IST
सार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब पच्चीस मिनट मकान में रुके चोर ने भूतल और पहली मंजिल में घूमकर टोटियां चोरी कीं और वहां से निकल गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस में एसएसपी आवास के बगल में कारोबारी के मकान में चोर घुस गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार मकान में करीब आधा घंटे रहे चोरों ने ऐसी चीज चुराई जिसका पता चलने पर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब पच्चीस मिनट मकान में रुके चोर ने भूतल और पहली मंजिल में घूमकर टोटियां चोरी कीं और वहां से निकल गया। सुबह जागने पर मकान स्वामी अभिनव गुप्ता ने टोटियां गायब देखीं तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि चोर मंगलवार देर रात दो बजकर 48 बजे दीवार फांदकर घर में पहुंचा और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
निर्यात फर्म में मशीन का पट्टा टूटने से कर्मचारी की मौत
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में खैरात मशीन का पट्टा टूटने से कर्मचारी वसीम घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी फर्म में पहुंच गए। वह घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी वसीम लाकड़ी फाजलपुर निवासी था। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।