फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: highly sensitive Sataran village, labourer slits throat of mason who had made objectionable remarks

Moradabad: अति संवेदनशील सतारन गांव में मजदूर ने राजमिस्त्री का गला रेता, कर दी थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Mon, 13 Oct 2025 06:43 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 06:43 PM IST
सार

अतिसंवेदनशीन गांव सतारन में मकान निर्माण के दौरान मजदूरी को लेकर विवाद हो गया। इसमें मजदूर ने राजमिस्त्री गला चाकू से रेत दिया। घटना के बाद गांव में तनाव है।

विज्ञापन
Moradabad: highly sensitive Sataran village, labourer slits throat of mason who had made objectionable remarks
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलारी के गांव सतारन में सोमवार को मकान निर्माण करते समय राजमिस्त्री और मजदूरी में कहासुनी हो गई। अभद्रता पर मजदूर ने चाकू से राजमिस्त्री का गला रेत दिया। राजमिस्त्री को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षेत्र के गांव सतारन निवासी इसरार गांव के ही लाखन सिंह के मकान तैयार कर रहा था।

विज्ञापन


गांव निवासी शेखर उसके पास मजदूरी पर काम कर रहा था। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे इसरार और शेखर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दाैरान इसरार ने शेखर को कोई ऐसी आपत्तिजनक बात कह दी कि उसने गुस्से में इसरार को जमीन पर गिराकर गले पर चाकू से वार कर दिया और भाग गया।
विज्ञापन


घायल अवस्था में इसरार का उसका ममेरा भाई मोबीन अहमद थाने लाया, जहां से उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मोबीन अहमद ने शेखर के खिलाफ जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सतारन पहले से ही संदेदनशील है। घायल और हमलावर अगल-अलग समुदाय के होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed