फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: heavy vehicles will not pass through Pandit Nagla bypass, route diversion due ROB construction

Moradabad: अब पंडित नगला बाईपास से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन, आरओबी निर्माण के चलते किया गया रूट डायवर्जन

Mon, 20 May 2024 11:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 11:00 AM IST
सार

मुरादाबाद के पंडित नंगला बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके चलते रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इसके तहत सोमवार से इस मार्ग पर बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। फिलहाल छोटे वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Moradabad: heavy vehicles will not pass through Pandit Nagla bypass, route diversion due ROB construction
मुरादाबाद का पंडित नंगला बाईपास पर काम शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

पंडित नंगला बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य शुरू होने के कारण सोमवार से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन  करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत ट्रक और रोडवेज बसें हनुमान मूर्ति से काशीपुर तिराहा, जीरो प्वाइंट होते हुए संभल की ओर जाएंगे। इसी रास्ते से वाहन लौटकर आएंगे।

विज्ञापन


संभल, बदायूं और चंदौसी जाने वाली रोजवेज बसें भी बदले मार्ग से होकर जाएंगी। सेतु निगम के पीडी ने बताया कि पंडित नगला बाईपास पर आरओबी बनाने के लिए 16 पिलर तैयार किए जाएंगे। यहां लोहे की चादर से बैरीकेडिंग की गई है। इस दौरान भारी वाहनों का आवागमन एक साल तक  प्रतिबंधित रहेगा।  
विज्ञापन


यहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई बोर्ड भी लगाए गए हैं। इस मामले में डीएम मानवेंद्र सिंह ने एक सप्ताह पहले बैठक कर सेतु निगम और एसपी यातायात को निर्देश दिए थे। भारी वाहन हनुमान मूर्ति तिराहा से काशीपुर तिराहा, जीरो प्वाइंट हाईवे से नीचे संभल की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया है कि सोमवार से रूट डायवर्जन  किया जाएगा। पुलिस फोर्स के अलावा यहां ठेकेदार की तरफ से निजी सुरक्षाकर्मी वाहनों को रोकने के लिए तैनात किए जाएंगे। इस रोड पर अब सिर्फ हल्के वाहन कार, टाटा मैजिक को चलने की इजाजत रहेगी।

पुल का निर्माण 18 माह में करने के लिए शासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है। एक अरब दो करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। सावन के पूरे महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों को सिर्फ एक माह चलाने की इजाजत मिलेगी।

कांवड़ यात्रा के बाद स्थिति पूर्ववत हो जाएगी। इस पुल की लंबाई 854 मीटर और चौड़ाई 750 मीटर होगी। आरओबी का ठेका गाजियाबाद और दिल्ली की दो फर्म केकेआर और जेएसबी को संयुक्त रूप से मिला है।

Trending Videos

सुंदर व आकर्षक बनेगी स्टेशन रोड, दो दिन बाद शुरू होगा काम

रेलवे स्टेशन के सामने से इंपीरियल तिराहा होते हुए प्रिंस मार्केट तक करीब 300 मीटर सड़क को बुधबाजार की तर्ज पर सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा। इस काम पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर रविवार को स्मार्ट सिटी की टीम ने इसके सर्वे का काम पूरा करने के साथ सड़क को सुंदर बनाने का खाका तैयार कर लिया है।

दो दिन बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। जून के अंत तक इसे स्मार्ट बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। बुध बाजार में स्मार्ट रोड नेटवर्क का काम लगभग पूरा होने के बाद अब उससे सटे स्टेशन रोड को भी स्मार्ट बनाने की तैयारी स्मार्ट सिटी की टीम ने तेज कर दी है।

मुख्य अभियंता ने बताया कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक से प्रिंस मार्केट तक करीब 300 मीटर क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाएंगे। बुध बाजार की तर्ज पर फसाड बनाने का काम किया जाएगा तथा फुटपाथ के साथ रेलिंग लगाई जाएगी।

रात में सड़क सुंदर औक आकर्षक दिखाई दे, इसके लिए बोलार्ड और डेकोरेटेड लाइटें लगाई जाएंगी। इस सभी कार्य के लिए सर्वे के दौरान स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के मुताबिक  पर दो दिन बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से 30 जून तक यह काम पूरा हो जाएगा। इस काम के पूरा हो जाने के बाद स्टेशन पर उतरने के बाद शहर जाने वाले व्यक्ति को स्टेशन के बाहर आते ही व्यक्ति को एक सुंदर शहर में प्रवेश का अहसास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed