{"_id":"6888ae4d2b0d8be38807d958","slug":"moradabad-heavy-stone-pelting-in-land-dispute-madrasa-student-injured-in-firing-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: जमीन के विवाद में जमकर पथराव, फायरिंग में मदरसा छात्र जख्मी, पुलिस पहुंची तो भागे दोनों पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: जमीन के विवाद में जमकर पथराव, फायरिंग में मदरसा छात्र जख्मी, पुलिस पहुंची तो भागे दोनों पक्ष
Tue, 29 Jul 2025 04:49 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 29 Jul 2025 04:49 PM IST
सार
जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इसमें एक छात्र जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फायरिंग मं घायल मदरसा छात्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
मझोला के मैनाठेर की मिलक में मंगलवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस घटना में गोली लगने से 12 साल का मदरसा छात्र घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग गए। मझोला के मैनाठेर में मोहम्मद असलम और बाबू के बीच प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के लोग मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। इसी दौरान तमंचे के फायरिंग कर दी। इस दौरान मदरसे पढ़कर लौट रहे राशिद के बेटे फैजान को गोली लग गई। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन