{"_id":"580bc9c74f1c1bf83d70371c","slug":"moradabad-haridwar-highway-eight-hours-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद-हरिद्वार बाईपास पर लगा आठ घंटे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद-हरिद्वार बाईपास पर लगा आठ घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ताहाल पाकबड़ा-अगवानपुर बाईपास पर शनिवार को करीब आठ घंटे जाम लगा रहा। बीच सड़क गड्ढे में फंसकर ट्रक खराब हो गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। ट्रक को हटाने के बाद जाम खुल सका। लेकिन नेशनल हाइवे पर वाहन रात भर रेंगते रहे।
हरिद्वार बाईपास को जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। बागड़पुर गांव के पास सड़क में गड्ढा हो गया। शुक्रवार की रात उस गड्ढे में फंस कर एक ट्रक खराब हो गया। इसके बाद बाईपास पर जाम लग गया। दोनों ओर करीब चार किलोमीटर तक वाहन खड़े हो गए।
आठ घंटे की जद्दोजहद के बाद ट्रक को वहां से हटाया गया तब जाकर हाइवे पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। एसएचओ राजेंद्र सिंह नागर ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे में ट्रक फंस गया था। इसके चलते जाम लग गया। इसकी सूचना डीएम और कमिश्नर को दे दी गई है।