फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad government hospitals have the lowest number of deliveries

Moradabad News: मुरादाबाद के सरकारी अस्पतालों में सबसे कम प्रसव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Moradabad government hospitals have the lowest number of deliveries
मुरादाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों पर लोगों ने कम भरोसा जताया। अप्रैल-मई 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक मंडल के पांच जिलों में जहां सरकारी अस्पतालों में 10,714 प्रसव हुए, वहीं निजी अस्पतालों में 30,522 प्रसव हुए हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नजर डालें तो कुल 5544 प्रसव हुए, वहीं मुरादाबाद जिला सिर्फ 750 प्रसव के साथ सबसे नीचे रहा। सरकारी अस्पतालों में होने वाले प्रसव में मुरादाबाद जिले की हिस्सेदारी सिर्फ 13.5 फीसदी है।
विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड और विभिन्न स्वास्थ्य बीमों के कारण लोग निजी अस्पतालों की तरफ रुख कर रहे हैं। दूसरी ओर हैरानी की बात यह है कि जिले में चारों फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) क्रियाशील हैं, इसके बावजूद प्रसव का आंकड़ा सबसे कम रहा। मई की रिपोर्ट के मुताबिक मुरादाबाद जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 556 सामान्य डिलीवरी और 194 सिजेरियन प्रसव हुए। कुल मिलाकर यह संख्या 750 पर सिमट गई। तुलना करें तो रामपुर में छह डिलीवरी केंद्र हैं, जहां 1487 प्रसव हुए। संभल में सिर्फ तीन क्रियाशील डिलीवरी केंद्र हैं, जहां 1743 प्रसव हुए। अमरोहा में 962 और बिजनौर में 602 प्रसव दर्ज किए गए। बिजनौर का कुल आंकड़ा भले मुरादाबाद से कम हो, लेकिन वहां पांच में से सिर्फ चार केंद्र सक्रिय हैं। जबकि मुरादाबाद में उपलब्ध पूरी व्यवस्था के बावजूद प्रदर्शन कमजोर रहा।
विज्ञापन



सवाल उठ रहे हैं कि गर्भवती महिलाएं सरकारी अस्पतालों की बजाय निजी अस्पतालों का रुख कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के दावों के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य प्रसव के साथ जटिल मामलों, इमरजेंसी प्रसूति सेवा और सिजेरियन डिलीवरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। मंडल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 केंद्रों में से 22 क्रियाशील हैं और इन पर 4873 सामान्य डिलीवरी, 671 सिजेरियन तथा कुल 5544 प्रसव हुए। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि सीएचसी स्तर पर डिलीवरी बढ़ाने के लिए स्टाफ को प्रेरित किया गया है। लोगों के बीच शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल में 63.57 लाख लोगों के पास हैं आयुष्मान कार्ड
मंडल के पांचों जिलों में 63.57 लाख लोगों को पास आयुष्मान कार्ड हैं। इन्हें निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का उपचार निशुल्क मिल सकता है। हालांकि सरकारी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड के तहत महंगी सर्जरी हो रही हैं। अकेले मुरादाबाद जिले में 100 अस्पताल आयुष्मान के तहत सूची बद्ध हैं। जिले में 18.27 लाख आयुष्मान कार्ड धारक हैं। बिजनौर में आयुष्मान कार्ड धारकों की संख्या 19.07 लाख है। अमरोहा में 6.77 लाख, रामपुर में 10.24 लाख और संभल में 8.61 लाख आयुष्मान कार्ड धारक हैं।

मंडल के सरकारी अस्पतालों में प्रसव का आंकड़ा
अमरोहा - 1693 - 21.39 प्रतिशत
बिजनौर - 2322 - 16.21 प्रतिशत
मुरादाबाद - 1839 - 13.98 प्रतिशत
रामपुर - 2021 - 21.01 प्रतिशत
संभल - 2839 - 32.64 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed