फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Gave triple talaq after birth of daughter, even policemen were shocked to hear plight

Moradabad: बेटी पैदा होने पर दे दिया तीन तलाक, थाने पहुंची महिलाओं की व्यथा सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान

Tue, 25 Jun 2024 11:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 25 Jun 2024 11:15 AM IST
सार

मुरादाबाद में कम दहेज मिलने के कारण पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने पत्नी से मारपीट करते हुए बहन के सामने ही उसे तलाक दे दिया। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Gave triple talaq after birth of daughter, even policemen were shocked to hear plight
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र  की महिला को बेटी पैदा होने पर उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने इस मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


संभल जनपद के असमाेली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव निवासी मुस्लीमीन जहां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि दो साल पहले उसकी शादी पाकबड़ा के पल्लूपुरा मिलक निवासी सुहैल साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही पति सुहैल, सास शहाना, ननद शिमल व इरम, देवर मोहम्मद जैद दहेज के लिए ताने मारते थे।
विज्ञापन


पति सुहैल ने बाइक और एक लाख रुपये नकद मायके से लाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने इसका विरोध किया तो मारपीट की। इसी बीच पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद पति और ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 28 मार्च 2024 को ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद पति सुहैल ने तलाक देकर संबंध खत्म कर दिए। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।

बेटी के सामने महिला को दिया तीन तलाक

सिविल लाइंस क्षेत्र में बेटी और बहन के सामने एक महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि 16 दिसंबर 2006 को उसका निकाह मूंढापांडे के गांव निवासी युवक से हुआ था।

निकाह के बाद कुछ दिन तक तो पति व ससुरालियों का व्यवहार ठीक रहा। इसके बाद उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। पांच बच्चे होने के बाद भी ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला। तीन साल पहले पति, जेठ, जेठानी, जेठ का बेटा और ननदोई ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।

इसके बाद पीड़िता अपने बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहने लगी। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके दहेज का सारा सामान और गहने अपने पास रख लिए। महिला का आरोप है कि 11 जून को आरोपी पति घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट की।

विरोध करने पर आरोपी पति ने पीड़िता की बेटी और फुफेरी बहन के सामने आरोपी पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।  

दहेज न मिलने पर महिला को दिया तलाक

मूंढापांडे में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी नियामतपुर इकरोटिया निवासी इमरान के साथ की थी।

एक वर्ष बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया था। आरोप है कि पति और ससुराल वाले उसे ताने मारने लगे थे। बच्ची की एक साल के बाद बीमारी से मृत्यु हो गई थी। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दहेज की मांग को लेकर आए दिन पति मारपीट करता था।

एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीडिता की तहरीर आधार पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed