फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Gangster Wasim property worth one crore confiscated, Mughalpura police action

Moradabad: गैंगस्टर वसीम की एक करोड़ की अधिक की संपत्ति कुर्क, मुगलपुरा पुलिस की कार्रवाई, दर्ज हैं कई केस

Fri, 01 Mar 2024 01:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 01:07 AM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने गैंगस्टर वसीम की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। उसके ऊपर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Gangster Wasim property worth one crore confiscated, Mughalpura police action
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुगलपुरा थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर वसीम की एक करोड़ 33 लाख 89 हजार से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। गैंगस्टर वसीम उर्फ मुन्ना मुगलपुरा के मुफ्तीटोला गोकुलदास स्कूल के पास का रहने वाला है।

विज्ञापन


उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, कोकशी समेत अन्य धाराओं में अलग अलग थानों में केस दर्ज है। आरोपी के खिलाफ मुगलपुरा में गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। आरोपी की संपत्ति जब्त करने के लिए मुगलपुरा थाने की पुलिस ने एसएसपी के जरिए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन


डीएम ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। बृहस्पतिवार को एसडीएम विनय सिंह, सीओ कोतवाली अपेक्षा निंबाडिया की मौजूदगी में इंस्पेक्टर मुगलपुरा मनोज कुमार, एसआई नरेंद्र कुमार, राजीव कुमार की टीम द्वारा गैंगस्टर वसीम अवैध संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अपेक्षा निम्बाडिया ने बताया कि एक करोड़ 33 लाख 89 हजार से अधिक संपत्ति कुर्क की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed