फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Gang sexualy assault of a teenager by taking him to a mango orchard

मुरादाबाद: आम के बाग में ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 02 May 2022 10:27 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, कुंदरकी (मुरादाबाद)।
अमर उजाला ब्यूरो, कुंदरकी (मुरादाबाद)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 02 May 2022 10:27 PM IST
सार

पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि 27 अप्रैल को उसकी 16 वर्षीय बेटी अपने चाचा के घर पानी की बोतल फ्रीज में रखने के लिए गई थी। तभी रास्ते में गांव के एक युवक और उसके साथी ने उसकी पुत्री को डरा धमकाकर आम के बाग में लेजाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Moradabad Gang sexualy assault of a teenager by taking him to a mango orchard
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में पांच दिन पहले एक किशोरी को आम के बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों में एक युवक दूसरे गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि 27 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी गांव में ही अपने चाचा के घर पानी की बोतल फ्रीज में रखने के लिए गई थी। तभी रास्ते में गांव का ही एक युवक और उसका साथी मिला और इन दोनों ने उसकी पुत्री को डरा धमकाकर गांव के निकटवर्ती आम के बाग में ले गए। वहां दोनों युवकों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही धमकाते हुए बोले कि यह बात किसी को नहीं बताएगी। तभी से उसकी बेटी सहमी सहमी रहने लगी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पूछने पर पीड़िता ने आपबीती बता दी। इसकी शिकायत जब गांव के ही रहने वाले मुख्य आरोपी के भाई और अन्य रिश्तेदारों से की तो आरोपी पक्ष समझौता करने का दबाव बनाने लगे और रिपोर्ट नहीं लिखने की बात कहते हुए गाली गलौज कर धमकी दी। पीड़ित मौका लगने पर आरोपी पक्ष से किसी तरह से बचते हुए थाने तक पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया की पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed