फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Gaganyaan will send two humans to space in two years Union Minister Jitendra Singh informed

Moradabad: गगनयान से दो साल में दो मानव अंतरिक्ष भेजे जाएंगे, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी

Sun, 10 Jul 2022 05:10 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 10 Jul 2022 05:10 PM IST
सार

सरकारी सेवा में नौकरियां घटने के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी सिर्फ सरकारी नौकरी से दूर नहीं होने वाली है। सरकार ने स्वरोजगार से नए अवसर मुहैया करवाए हैं। पूर्व की सरकारों ने स्वरोजगार के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया।

विज्ञापन
Moradabad Gaganyaan will send two humans to space in two years Union Minister Jitendra Singh informed
भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले दो सालों में गगनयान से दो मानव अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। इसी प्रकार समुद्र में भी एक मानव भेजने की योजना है। यह बातें केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने यहां भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत विश्व के पटल पर तेजी के साथ प्रगति करने वाला देश बन गया है। अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने के साथ 2023 में गगनयान भेजने की तैयारी चल रही है। वैज्ञानिकों का प्रयास है कि अगले 2 साल में अंतरिक्ष में दो मानव भी भेजे जाएंगे। देश का समुद्री तट 7000 वर्ग किलोमीटर में है। समुद्र में भी एक यान लॉन्च किया गया है। इस यान के माध्यम से एक मानव को समुद्र के अंदर की बहुमूल्य वस्तुओं का पता लगाने के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन

बेरोजगारी सिर्फ सरकारी नौकरी से नहीं होगी दूर

सरकारी सेवा में नौकरियां घटने के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी सिर्फ सरकारी नौकरी से दूर नहीं होने वाली है। सरकार ने स्वरोजगार से नए अवसर मुहैया करवाए हैं। पूर्व की सरकारों ने स्वरोजगार के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। मोदी सरकार मे नई तकनीक और सुविधाओं की वजह से युवा प्रतिभा कमाल कर रही हैं। लोग कारपोरेट की नौकरियां छोड़ कर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ऐसा आधार बना चुकी है कि जब हम 2047 में देश की आजादी का सौवां जश्न मनाएंगे तो हमारे पास तमाम उपलब्धियां गर्व करने के लिए होंगी। आधुनिक खेती में स्टार्टअप एक बहुत बड़ा कदम है।

धर्म और जाति के आधार पर काम नहीं करती भाजपा

कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार और पलायन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वाकई में कई घटनाएं द्रवित करती हैं लेकिन जब-जब कश्मीरी पंडितों पर संकट आया, भाजपा ही उनके साथ खड़ी दिखाई दी। भाजपा धर्म और जाति के आधार पर काम नहीं करती है। हमारी योजनाएं गवाह हैं कि हमने चेहरा देख कर किसी को योजनाओं का लाभ नहीं दिया।

मुरादाबाद में तीन दिन प्रवास के बाद दिल्ली लौटते वक्त उन्होंने कहा कि यहां ब्रास में फ्यूजन से अपार संभावनाएं देख रहे हैं। मुरादाबाद के युवा स्टार्टअप के क्षेत्र में जाने के लिए इच्छुक हैं और उनमें उर्जा भी है।

चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में कहा कि भाजपा हर वक्त चुनाव के लिए तैयार रहती है। कार्यकर्ताओं की निरंतर क्षमता विकास के लिए पार्टी इस तरह के कार्यक्रम मे लगी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed