{"_id":"6590f9c420ce1c36bd0e7ea3","slug":"moradabad-fraud-10-lakh-constable-and-wife-fraud-name-bringing-about-compromise-between-husband-and-wife-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: सिपाही और उसकी पत्नी से 10 लाख की धोखाधड़ी, पति-पत्नी में समझौता कराने के नाम पर ठगी..वकील पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: सिपाही और उसकी पत्नी से 10 लाख की धोखाधड़ी, पति-पत्नी में समझौता कराने के नाम पर ठगी..वकील पर केस
Sun, 31 Dec 2023 10:49 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:49 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। आरोपी ने दोनों के बीच समझौता कराने के नाम पर लाखों की रकम ठग ली। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला और उनके सिपाही पति से एक व्यक्ति ने 10 लाख 25 हजार रुपये ठग लिए। सिपाही की पत्नी का आरोप है कि आरोपी ने खुद को अधिवक्ता बताकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में समझौता कराने के नाम पर रकम ली थी। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मझोला क्षेत्र दुर्गा नगर निवासी मीनाक्षी ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 26 जून 2021 को डिलारी के होसपुर निवासी नितिन से कोर्ट मैरिज की थी। नितिन उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। पीड़िता ने बताया कि पति से मनमुटाव होने के कारण उसने महिला थाने में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
उनके पति नितिन केस की पैरवी कर रहे थे। इसी दौरान कचहरी में मझोला के भाेगपुर मिठौनी सिरकोई भूड़ निवासी शाहनवाज से नितिन की मुलाकात हो गई थी। आरोप है कि उसने खुद को वकील बताते हुए पति-पत्नी के बीच समझौता कराने की बात की थी। आरोपी ने समझौता कराने के नाम पर 9 लाख 25 हजार 500 रुपये नितिन से ले लिए।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि जब उसके पति ने इसकी जानकारी दी तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि 12 दिसंबर को करीब पौने दो बजे आरोपी शाहनवाज ने गाली गलौज की और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। महिला का आरोप है कि आरोपी उससे भी 65 हजार और 35 हजार रुपये ले चुका है।
सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया है।