फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Former MP Azharuddin gets ticket from Telangana, happiness among group of Congress

Moradabad: पूर्व सांसद अजहरुद्दीन को मिला तेलंगाना से टिकट, स्थानीय कांग्रेसियों के एक गुट में खुशी का माहौल

Sat, 28 Oct 2023 03:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 03:55 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर के आगामी चुनाव में स्थानीय सीट से प्रत्याशी होने की चर्चा चल रही थी। इससे स्थानीय नेताओं का एक गुट असहज महसूस कर रहा था। अब उनके तेलंगाना से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद स्थानीय कांग्रेसी खुशी जता रहे हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Former MP Azharuddin gets ticket from Telangana, happiness among group of Congress
मोहम्मद अजहरुद्दीन

विस्तार

पूर्व सांसद एवं क्रिकेटर मो. अजहरूद्दीन को तेलंगाना से टिकट मिलने से स्थानीय नेताओं का एक गुट काफी खुश हो गया है। उनका मानना है कि अब स्थानीय को ही टिकट का मौका मिलेगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व मुरादाबाद से पूर्व सांसद रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन को कांग्रेस द्वारा तेलंगाना विधानसभा में प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने तेलंगाना विधानसभा की 45 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। इसमें 61-जुबलीहिल सीट से मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम शामिल है। मुरादाबाद लोकसभा सीट से 2009 में अजहर सांसद चुने गए थे। 2014 में उन्हें राजस्थान की सवाईमाधोपुर सीट से लड़ाया गया था।
विज्ञापन


हालांकि 2024 में फिर मुरादाबाद से चुनाव लड़ने की चर्चाएं थीं लेकिन अभी इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा तय नहीं होने से इन चर्चाओं पर विराम लग गया। मुरादाबाद की टीम ने पार्टी हाईकमान के इस फैसले पर खुशी जताई है। इस खुशी के पीछे अन्य कई कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजहर के चुनाव लड़ने पर स्थानीय नेताओं को स्थान नहीं मिल सकता था। अब स्थानीय नेताओं को भी चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है। कांग्रेस नेताओं में मो. अहमद खां, आज़म अंसारी, प्रियांक चौधरी व सुधीर पाठक ने विधानसभा चुनाव लड़ने को पूरे तेलंगाना राज्य के लिए लाभकारी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed