फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Former MLA placed under house arrest along with his supporters

Moradabad: पूर्व विधायक समर्थकों के साथ नजरबंद, सरकार के इशारे पर दमनात्मक कार्रवाई करने का लगाया आरोप

Tue, 23 Sep 2025 06:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 06:25 PM IST
सार

पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। वह बिजनौर में तेंदुए के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहे थे। कुरैशी ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की असली आवाज दबाना चाहती है।

विज्ञापन
Moradabad: Former MLA placed under house arrest along with his supporters
पुलिस ने इकराम कुरैशी को किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी मंगलवार की सुबह बिजनौर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच पुलिस टीम ने पूर्व विधायक को समर्थकों के साथ उनके घर में नजरबंद कर दिया। पूर्व विधायक का कहना था कि वह तेंदुए के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों की व्यथा सुनने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बिजनौर में तेंदुए के हमलों में मारे गए मासूम बच्चों और महिलाओं के परिजनों से मुलाकात करने के लिए पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया था। मंगलवार की सुबह पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ भूड़े के चौराहा स्थित आवास से निकलकर कार्यालय की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी समय जिला पुलिस की टीम ने पूर्व विधायक के साथ उनको नजरबंद कर दिया। पूर्व विधायक ने पुलिसकर्मियों को बिजनौर जाने से रोकने का कारण पूछा लेकिन पुलिसकर्मियों ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस का कहना था कि आप बिजनौर नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद कुरैशी ने बताया कि इसी कारण पूर्व विधायक के समर्थक जफर, रशीद अंसारी, हाजी नजाकत, मुमताज मसौदी, राजा कुरैशी भी घर से बाहर नहीं निकल सके। पूर्व विधायक का कहना है कि सरकार चाहती ही नहीं कि जनता की असली आवाज सामने आए।


नेता और संगठन जनता के दर्द को बांटना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन लोकतंत्र का गला घोट रहा है। पुलिस कार्रवाई के बाद भी कांग्रेस पार्टी हमेशा पीड़ित जनता के साथ खड़ी रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed