{"_id":"654b80581b82ea0a76052d87","slug":"moradabad-former-cmo-sanjeev-yadav-dies-played-role-eliminating-polio-from-district-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पूर्व सीएमओ डॉ. संजीव यादव का बीमारी से निधन, जिले से पोलियो को खत्म करने में निभाई थी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पूर्व सीएमओ डॉ. संजीव यादव का बीमारी से निधन, जिले से पोलियो को खत्म करने में निभाई थी भूमिका
Wed, 08 Nov 2023 06:04 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 08 Nov 2023 06:04 PM IST
सार
मुरादाबाद के सीएमओ रहते हुए डॉ. संजीव यादव ने टीकाकरण को बढ़ावा दिया था। वह लंबे समय से बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए दो बूंद जिंदगी की अभियान से जुड़े थे।
विज्ञापन
डॉ. संजीव यादव
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद जिले के सीएमओ रहे डॉ. संजीव यादव का बीमारी के कारण बुधवार को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को दीनदयाल नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. संजीव ने मुरादाबाद के सीएमओ रहते हुए जिले से पोलियो रोग को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
उन दिनों वह डब्ल्यूएचओ में एसएमओ के रूप में तैनात थे। जब भारत में पोलियो के केस मिलने बंद हो गए तो उन्हें मुरादाबाद का सीमओ बनाया गया। पांच साल तक पद पर सेवाएं देते हुए उन्होंने टीकाकरण को बढ़ावा दिया था। बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए दो बूंद जिंदगी की अभियान से जुड़े।
विज्ञापन
अन्य खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए घर-घर टीम भेजकर टीकाकरण कराया। सीएमओ रहने के बाद इन्हें एएनएम प्रशिक्षण केंद्र का प्रिंसिपल बनाया गया। सेवानिवृत्ति के बाद इन्हें कोरोना काल में अलग-अलग जिलों में ऑब्जर्वर के रूप में भेजा गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में कोरोना के रोकथाम में भी डॉ. यादव ने बड़ी भूमिका निभाई थी। उनके देहांत पर वर्तमान सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, एसीएमओ डॉ. सुनील दोहरे व सर्विलांस टीम के अजीज, क्षयरोग नियंत्रण में समन्वयक डॉ. मोहम्मद जावेद आदि ने शोक जताया।